फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   खाटू श्याम जागरण एवं भंडारा 31 को

खाटू श्याम जागरण एवं भंडारा 31 को

Thu, 28 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खाटू श्याम जागरण एवं भंडारा  31 को
खाटू श्याम जागरण एवं भंडारा 31 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा खाटू श्याम जागरण एवं भंडारा कच्चा घेर पालिका बाजार थानेसर में 31 दिसंबर को होगा। प्रधान सुभाष सुखीजा और विनीत राजपाल ने बताया कि रविवार को शाम छह बजे चुलकाना धाम से मनोज पुजारी के सानिध्य में करवाए जा रहे कार्यक्रम में मुंबई से आशु वर्मा, खाटू धाम से बाबू लाल शर्मा, श्रुति शर्मा और चुलकाना धाम से राजू हंस खाटू श्याम जी का गुणगान करेंगे। गीता मनीषी ज्ञानानंद विशेष रूप से उपस्थित होंगे। विधायक सुभाष सुधा मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता रामगोपाल बंसल और राधेश्याम सिंगला करेंगे। श्री खाटू श्याम जागरण की ज्योत ओमप्रकाश अग्रवाल प्रज्ज्वलित करेंगे। इस दौरान जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी और संजय चौधरी अति विशिष्ट अतिथि होंगे। लाडवा से महंत रमेश कुमारी विशिष्ट अतिथि होंगी। व्यवसायी मदन लाल भंडारा, कर्मवीर संधू, बंसी लाल शृंगार, उमेश बंसल चंवर, खुशविंद्र गुप्ता इत्र, महेश फलों, गुलशन प्रसाद की सेवा प्रधान करेंगे। कार्यक्रम में नगर की कई धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed