फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रैगिंग को लेकर सख्त हुआ केयू प्रशासन, सभी कैंटीन संचालकों को निर्देश सूचना मिलते ही प्रशासन को सूचना दें

रैगिंग को लेकर सख्त हुआ केयू प्रशासन, सभी कैंटीन संचालकों को निर्देश सूचना मिलते ही प्रशासन को सूचना दें

Wed, 02 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
रैगिंग को लेकर सख्त हुआ केयू प्रशासन, सभी कैंटीन संचालकों को निर्देश सूचना मिलते ही प्रशासन को सूचना दें
रैगिंग को लेकर सख्त हुआ केयू प्रशासन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन नए सत्र के शुरू होते ही रैगिंग को लेकर सख्त हो गया है। कुलपति डॉ. कैलाश चंद्रशर्मा के निर्देशानुसार छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग की ओर से सभी कैंटीन संचालकों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सोमवार को विश्वविद्यालय के आरके सदन में कैंटीन संचालकों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग ने कैंटीन, दुकान, बूथ, रेहड़ी लगाने वाले सभी दुकानदारों व कैंटीन संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकान के बाहर विशेष निगरानी रखें, किसी भी तरह की सूचना मिलते ही प्रशासन को तुरंत सूचित करें।
सभी कैंटीन संचालकों को विश्वविद्यालय के 7 अधिकारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं ताकि किसी भी तरह की सूचना मिलते ही इस बारे में प्रशासन को सूचित किया जा सके। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा ने बैठक में कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की तरह कैंपस में दुकान, कैंटीन चलाने वाले लोग भी विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। रैगिंग एक अपराध है यह प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेवारी है कि हम रैगिंग को लेकर सतर्क हों व किसी भी तरह की सूचना मिलने पर प्रशासन को तुरंत सूचित करें। उन्होंने कहा कि अगले 3 महीने तक विश्वविद्यालय मार्केट में विशेष निगरानी रखें ताकि किसी अनहोनी घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग जल्द ही विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को रैगिंग के बारे में जागरूक करने के लिए डिस्प्ले बोर्ड व होर्डिंग लगाएगा ताकि विद्यार्थियों को इसके बारे में कोई भ्रांति न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैगिंग को रोकने के लिए विभागों में विशेष कमेटियां गठित
विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में दाखिला प्रक्रिया के पूरा होते ही रैगिंग को रोकने के लिए विशेष कमेटियां बनाई गई हैं। विभाग के सभी शिक्षकों को यह जिम्मेवारी दी गई है कि वे विभाग में विशेष निगरानी रखें ताकि अप्रिय घटना के होने से पहले ही उसे रोका जा सके।
इन अधिकारियों को कर सकते हैं शिकायत
विद्यार्थी रैगिंग को लेकर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता, प्रॉक्टर, चीफ वार्डन पुरुष व महिला, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, डिप्टी प्राक्टर, सुरक्षा सुपरवाइजर, सभी वार्डन सहित अपने विभाग में विभागाध्यक्ष व शिक्षकों को भी इस बारे में शिकायत कर सकते हैं।

रैगिंग को रोकने के लिए शिक्षक करेंगे विद्यार्थियों से चर्चा
विभागों में रैगिंग को लेकर सतर्कता बरतने के लिए विभागों के शिक्षक 20-20 के समूह में नए विद्यार्थियों के साथ लगातार संवाद करेंगे ताकि किसी भी तरह की शिकायत शिक्षकों को समय से पहले पता चल सके।


हॉस्टलों के लिए बनाए विशेष रैगिंग स्कवायड
हॉस्टलों में रैगिंग रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एंटी रैगिंग स्क्वायड बनाए हैं। यह स्क्वायड निरंतर हॉस्टलों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट एंटी रैगिंग कमेटी को सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed