फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   150 people undergo health check-up at Naveen Sankalp camp

Kurukshetra News: नवीन संकल्प शिविर में 150 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
150 people undergo health check-up at Naveen Sankalp camp
इस्माईलाबाद। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से गांव झांसा में नवीन संकल्प शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों को मेडिकल व सांसद की ओर से चलाई गई अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में 128 मरीजों की ओपीडी जांच की गई जबकि 22 के लैब टेस्ट हुए।
विज्ञापन

सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल की पहल पर शुरू किए गए इन शिविरों में मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल है। इनमें मुफ्त दवाइयां, चिकित्सा परामर्श और टेस्ट की सुविधाएं दी जाती है। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में गांवों के लोगों द्वारा इन सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाया जा रहा है। शिविरों में सांसद द्वारा शुरू की गई नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के बारे में भी जानकारी दी जाती है ताकि जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति के माध्यम से आर्थिक सहयोग मिल सके। इस अवसर पर ग्राम सरपंच पवन गाबा, विनोद पाल, धर्मपाल, सुखराज, हिमांशु, गुरदेव, श्याम सुंदर, निर्दोष, रविकांत, रोहित, सचिन, पोली देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed