{"_id":"5f6a3fe18ebc3edfa1011e3c","slug":"148-patients-of-corona-infected-recover-in-a-single-day-76-new-cases-surfaced-kurukshetra-news-knl45085622","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित 148 मरीज हुए एक ही दिन में ठीक, 76 नए केस आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित 148 मरीज हुए एक ही दिन में ठीक, 76 नए केस आए सामने
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को 148 कोरोना संक्रमित मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 76 नए केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 3373 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैड्ड। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 69887 में से 64676 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने मंगलवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 76 नए केस सामने आएं हैं और कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 148 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 69887 में से 64676 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 4761 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 3373 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 3373 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 80 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1308 एक्टिव केस हैं।