फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   146 people fined Rs 3 lakh 75 thousand for setting fire to crop residue: Shantanu

फसल अवशेषों में आग लगाने पर 146 लोगों पर हुआ तीन लाख 75 हजार रुपए का जुर्माना : शांतनु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
146 people fined Rs 3 lakh 75 thousand for setting fire to crop residue: Shantanu
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि जिले में फसल अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों को सेटेलाइट के साथ-साथ कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। इन दोनों माध्यमों के जरिए जिले में अब तक 162 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचना मिली है, इनमें से हरसेक सेटेलाइट से 51 और अन्य माध्यम से 111 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इन 162 जगहों में 150 जगहों पर आग लगाने की सूचना सही मिली है। अहम पहलू यह है कि फसल अवशेषों में आग लगाने वाले 146 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई और तीन लाख 75 हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी फसल अवशेषों में आग लगाने वालों पर अपनी निगाहें रखें। ऐसे लोगों के चालान कर उन पर जुर्माना लगाएं। अगर कोई व्यक्ति फसल अवशेषों में आग लगाता है तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए। अब तक इस जिले में बासमती की 15438 एकड़ और नॉन बासमती 182114 एकड़ भूमि पर धान की फसल की कटाई का कार्य किया जा चुका है। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से फसल अवशेषों का प्रबंधन करने के लिए किसानों को आर्थिक रूप से लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को प्रति एकड़ एक हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। इस योजना का अधिक से अधिक किसानों को फायदा उठाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed