फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   श्री कृष्णा आयुष यूनिवर्सिटी में भावी चिकित्सक ने खेल ग्राउंड से कूड़ा उठा किया प्रदर्शन

श्री कृष्णा आयुष यूनिवर्सिटी में भावी चिकित्सक ने खेल ग्राउंड से कूड़ा उठा किया प्रदर्शन

Mon, 24 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
श्री कृष्णा आयुष यूनिवर्सिटी में भावी चिकित्सक ने खेल ग्राउंड से कूड़ा उठा किया प्रदर्शन
फोटो नंबर-44 व 45
विज्ञापन

श्री कृष्णा आयुष यूनिवर्सिटी में भावी चिकित्सक ने खेल ग्राउंड से कूड़ा उठा किया प्रदर्शन
- आयुष विभाग महानिदेशक ने विद्यार्थियों को जल्द समस्या का समाधान कराने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्णा आयुष यूनिवर्सिटी में भावी चिकित्सकों का रविवार को पांचवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। विद्यार्थियों ने रविवार को खेल ग्राउंड की सफाई कर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। इसके बाद शाम करीब पांच बजे आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार ने यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंचे। वहीं अस्पताल परिसर के समक्ष धरना दे रहे भावी चिकित्सकों से भी उनकी समस्याएं सुनीं।
महानिदेशक ने कॉलेज परिसर, अस्पताल, होस्टल परिसर का निरीक्षण किया तो स्थिति काफी दयनीय मिली। वहां के हालात देख यूनिवर्सिटी प्रशासन की लताड़ लगाई। उन्होंने विद्यार्थियों को जल्द उनकी मांगों को पूरी कराने का आश्वासन दिया। भावी चिकित्सकों ने कहा कि पांच दिन पूरे होने के बाद भी प्रशासन ने पीने के लिए साफ़ पानी, खेल के मैदान की सफाई और नारी सुरक्षा की मांग पर भी आंखें मूंदी हुई हैं। धरने पर बैठे छात्र डॉ. अमित श्योराण, बिट्टू खन्ना ने बताया कि जब खुद ही सफ़ाई करनी है, खुद ही लड़ना है तो क्यों प्रशासन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व स्वछता अभियान का झूठा झांसा दे रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज परिसर के साथ लगती सड़क पर बैरिकेड्स व गार्ड तैनात करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक विद्यार्थियों की मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक विद्यार्थियों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार को यूनिवर्सिटी परिसर में खामिया मिलने पर कुलसचिव डॉ. कृष्ण जाटयान को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द यूनिवर्सिटी परिसर की सभी खामियों को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed