फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस समारोह को मनाये दिल से: पूजा चांवरिया

राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस समारोह को मनाये दिल से: पूजा चांवरिया

Fri, 29 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस समारोह को मनाये दिल से: पूजा चांवरिया
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जल्द करें पूरी : चांवरिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
एसडीएम पूजा चांवरिया ने कहा कि गणतंत्र दिवस मात्र औपचारिकता नहीं है। इसे दिल से मनाना चाहिए। समारोह के लिए सभी संबंधित विभाग समय रहते अपनी तैयारियां पूरी करें। वह वीरवार को उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में किसान रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं।

एसडीएम ने बताया कि उपमंडल स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह को अनाज मंडी पिहोवा में मनाया जाएगा। निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम देश भक्ति से ओतप्रोत हों। पीटी शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की भागेदारी रहे। सभी बच्चे अनुशासनबद्ध तरीके से प्रदर्शन करें। उन्होंने समारोह स्थल और पूरे शहर में कानून व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन तहसीलदार पिहोवा और इस्माईलाबाद, सचिव मार्केट कमेटी इस्माईलाबाद, नायब तहसीलदार इस्माईलाबाद, नपा सचिव पिहोवा, बीईओ पिहोवा की संयुक्त कमेटी करेगी। 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल होगी। परेड में पुलिस विभाग, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड की प्लाटून के साथ ही विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियां भाग लेंगी। इस मौके पर तहसीलदार चेतना चौधरी, बीडीपीओ प्रेम सिंह, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, एसएचओ जय नारायण शर्मा, एसएमओ अजीत पाल सिंह, नपा सचिव सुशील कुमार, मार्केट कमेटी सचिव चंद्र सिंह, एसडीओ श्याम लाल मटू, शमशेर, डॉ. चंद्र प्रकाश, जगतार सोढी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed