{"_id":"5a36b8664f1c1b76678c212f","slug":"141513535590-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभागों में तालमेल का अभाव साढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विभागों में तालमेल का अभाव साढ़े
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालमेल के अभाव के चलते कछुआ चाल से चल रहा रेलवे रोड का निर्माण कार्य
कुरुक्षेत्र।
सरकारी विभागों में तालमेल का अभाव लोगों के साथ-साथ सरकार पर भी भारी पड़ रहा है। इसके चलते न केवल करोड़ों के प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पा रहे है, जिससे शहर के विकास कार्य अटक रहे है बल्कि जनता को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी विभागों के तालमेल के अभाव में ही साढ़े आठ करोड़ से बनने वाले रेलवे रोड का निर्माण कार्य भी तय समय में पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है। कछुआ चाल से चल रहे इस कार्य में तेजी लाने के लिए जिला उपायुक्त से लेकर विधायक तक मौके पर पहुंच कई बार अधिकारियों को फटकार तक लगा चुके है तो वहीं निर्धारित समय के दौरान इस कार्य को पूरा करने के कड़े निर्देश भी दिए जा चुके है, इसके बावजूद यह कार्य आज तक भी तेज नहीं हो पाया है और यही कारण है कि इसी वर्ष जुलाई माह में शुरू किया गया यह प्रोजेक्ट करीब 6 माह बीत जाने पर भी महज 35 फीसदी भी सही रूप से पूरा नहीं हो पाया है जबकि जून 2018 तक इस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। हालांकि सरकार की ओर से इसके लिए राशि भी समयानुसार जारी कर दी गई तो टेंडर आदि की प्रक्रिया भी उसी अनुसार पूरी कर ली गई, लेकिन जैसे ही यह कार्य शुरू हुआ तो सरकारी विभागों में आपसी तालमेल का अभाव किस कदर है, यह पोल भी खुलकर सामने आ गई है।
लगातार ठप हो रही इंटरनेट व बिजली सेवाएं
रेलवे रोड के निर्माण कार्य में विभागों के आपसी तालमेल के अभाव के चलते लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जहां अनेकों बार दो-दो दिन तक इंटरनेट व टेलीफोन सेवाएं ठप रहने लगी है तो वहीं पूरा-पूरा दिन बिजली भी बाधित हुई, जिससे आसपास के दुकानदारों से लेकर आम लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
दर्जन भर बैंक और शिक्षण संस्थाएं
निर्माणाधीन रेलवे रोड पर जहां दर्जन भर बैंक शाखाएं व शिक्षण संस्थाएं है वहीं मुख्य पोस्ट ऑफिस से लेकर कई होटल व अन्य संस्थान भी स्थित है। रोड के निर्माण कार्य में तेजी न आने से सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक माह पहले बनी सड़क की कर दी खुदाई
सरकारी विभागों में तालमेल कितना है, इसकी बानगी सेक्टर 7 व 10 के बीच बनी सड़क पर भी देखने को मिली। सड़क बनने के करीब एक सप्ताह बाद ही इसकी सीवरेज लाईन बिछाई के लिए खुदाई कर दी। संबंधित क्षेत्र के एमसी विशाल शर्मा ने यह मामला सीएम दरबार तक पहुंचाया था तो विधायक ने भी इस पर कड़ा संज्ञान लिया, इसके बावजूद करीब 18 दिनों से खुदाई की गई सड़क पुर्न: निर्माण की बाट जोह रही है।
तो 3 माह में पूरी कर देंगे सड़क
------------------------
पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन जेपी कंबोज का कहना है कि अभी भी एक साईड के बिजली पोल ज्यों के त्यों खड़े है तो वहीं सीवरेज पाईप लाईन भी नहीं डल पाई है। अगर यह कार्य जल्द पूरे हो जाएं तो सड़क निर्माण कार्य 3 माह में ही पूरा कर लिया जाएगा, इसके लिए विभाग ने सभी तैयारी पूरी की हुई है। पहले गीता जंयती समारोह और अब सर्दी से भी कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है।
बॉक्स
न बिजली के पोल हट पा रहे न सीवरेज पाईप लाईन ही समय पर डल रही
--------------------------
रेलवे रोड के निर्माण कार्य पर साढ़े 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाने है, जिसमें से पीडब्ल्यूडी बी एंड आर विभाग ने 25 लाख रूपये बिजली निगम को, एक करोड़ रुपये वन विभाग को, सवा करोड़ रुपये जनस्वास्थ्य विभाग को जारी किए, लेकिन यह राशि जारी होने के बावजूद भी समय पर न तो बिजली के पोल ही हट पा रहे है और न ही सीवरेज पाईप लाईन ही दबाई जा रही है। यहां तक पेड़ों को हटाने के लिए भी पीडब्ल्यूडी विभाग को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
बॉक्स
टेलीफोन व इंटरनेट बंद होने की लोग शिकायत देते है तो पता चलता है : राजबीर
---------------------------------
बीएसएनएल के डीईटी राजबीर चौधरी का कहना हषै कि रेलवे रोड के निर्माण कार्य के चलते कई बार उनकी केबल कट चुकी है, जिससे निगम को भारी नुकसान हो रहा है तो वहीं जनता को भी परेशानी होती है। केबल कट जाने से जब टेलीफोन व इटरनेट सेवाएं बंद होती है तो लोग उनके पास सैंकड़ों शिकायतें पहुंचती है, तभी उन्हें पता चलता है कि सीवरेज लाईन आदि दबाने के लिए खुदाई की गई है। इससे पहले संबंधित विभाग की ओर से कोई संपर्क नहीं किया जाता, ताकि बताया जा सके कि उनकी केबल कहां बिछाई हुई है। वहीं रेलवे रोड पर ही एक बैंक के मैनेजर ने बताया कि बैंक के बाहर ही उनसे संपर्क किए बिना खुदाई कर दी, जिससे पूरी नेटवर्किंग ठप हो गई और बैंक को तीन दिन तक बंद रखना पड़ा।