फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   14 teams of KU selected in Khelo India, Kurukshetra

केयू की 14 टीमों का खेलो इंडिया में चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
14 teams of KU selected in Khelo India, Kurukshetra
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विजेता खिलाड़ियों से साथ मौजूद अतिथि व अन्य। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर खिलाड़ी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की झोली में पदकों की बौछार कर रहे हैं। खास बात यह है कि कराटे और बॉक्सिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की 14 टीमों का चयन खेलो इंडिया में हुआ है, जो 24 अप्रैल को जैन यूनिवर्सिटी बंगलूरू कर्नाटक में होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लेंगी। सभी खिलाड़ी अभी से तैयारियों में जुट गए हैं।
केयू के खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके पदक जीतने वाली कराटे टीम, बॉक्सिंग पुरुष, वॉलीबॉल महिला, तीरंदाजी रिकर्व मिक्स, भारोत्तोलन पुरुष, कुश्ती एसएफ पुरुष, कुश्ती जीआर पुरुष, कबड्डी एनएस महिला, जूडो पुरुष, तीरंदाजी रिकर्व महिला, लॉन टेनिस पुरुष और बास्केटबॉल पुरुष वर्ग टीम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

अंतर विश्वविद्यालय 50 मीटर राइफल शूटिंग में केयू का तीसरा स्थान
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी 50 मीटर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने दो पदकों कब्जा कर तीसरा स्थान हासिल किया है। यह पदक फरीदाबाद में एक व दो अप्रैल को आयोजित प्रतियोगिता में हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिलाड़ी गुरमन सिंह ने इंडिविजुअल वर्ग में 579 स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया है। टीम वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने 1692 स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया है। इन खिलाड़ियों में अमन रावल, गुरमन सिंह और राय सिंह तंवर शामिल रहे।

प्रतियोगिता के दौरान हुए छह राउंड में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने पहले व दूसरे में 96, तीसरे में 99, चौथे व पांचवें में 97 और छठे में 94 स्कोर हासिल किया। प्रतियोगिता में 1709 स्कोर के साथ गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की टीम ने स्वर्ण और 1692 स्कोर के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed