फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   14 nominations filed in Kurukshetra on the last day

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में आखिरी दिन 14 नामांकन हुए दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
14 nominations filed in Kurukshetra on the last day
कुरुक्षेत्र के रण में कूदे 38 प्रत्याशी, 19 ने आजाद के तौर पर भरा नामांकन, आज होगी छंटनी, नौ तक नामांकन ले सकते हैं वापस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के चुनावी रण के लिए 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 19 प्रत्याशियों ने आजाद के तौर पर नामांकन भरा है। वहीं 38 प्रत्याशियों की ओर से कुल 49 नामांकन भरे गए हैं। इनमें इनेलो के अभय चौटाला ने दो, भाजपा के प्रत्याशी नवीन जिंदल व उनकी पत्नी ने तीन-तीन, इंडिया गठबंधन की ओर से आप के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने चार, जजपा के पाला राम ने दो व आजाद प्रत्याशी रमेश चंद्र ने तीन नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सोमवार को आखिरी दिन 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन प्रक्रिया के बाद अब मंगलवार सात मई को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। नौ मई तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। ये जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि नामांकन के आखिरी दिन आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार गुप्ता ने दो ओर नामांकन दाखिल किए हैं। इसी प्रकार जननायक जनता पार्टी के पाला राम ने भी एक ओर नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी प्रकार भारतीय आशा पार्टी के सतीश कुमार, ग्लोबल रिपब्लिकन पार्टी के पूर्ण चंद, आजाद प्रत्याशी रमेश चंद्र, आजाद प्रत्याशी चंदा राम, आजाद प्रत्याशी निरंजन सिंह, आजाद प्रत्याशी सुखील राम, आजाद प्रत्याशी शादी राम, आजाद प्रत्याशी राम सिंह, आजाद प्रत्याशी रमेश कुमार, आजाद प्रत्याशी मिआं सिंह, आजाद प्रत्याशी मदन लाल ने भी अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से अब तक 49 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके है।
विज्ञापन



नामांकन भरने वाले का नाम निवासी पार्टी
अनिल शाहाबाद आजाद
महावीर कुरुक्षेत्र एकम सनातन भारत दल
सुभाष कुरुक्षेत्र आजाद
अभिषेक कुरुक्षेत्र आजाद
ओमप्रकाश कुरुक्षेत्र सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्यूनिस्ट
अभय सिंह सिरसा इनेलो
कांता सिंह सिरसा इनेलो
सतबीर कुरुक्षेत्र राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी, इकलव्य
नरेश कुमार कुरुक्षेत्र समता पार्टी
खजान सिंह कैथल शिरोमणि अकाली दल अमृतसर
नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र भाजपा
सोनी जिंदल कुरुक्षेत्र भाजपा
अश्वनी शर्मा कैथल आजाद
सुशील कुमार गुप्ता नई दिल्ली आप
संगीता देवी नई दिल्ली आप
फूल सिंह पंचकूला आजाद
प्रदीप सैनी करनाल राष्ट्रीय गरीब दल
वरूण गुप्ता कुरुक्षेत्र आजाद
विक्रम सिंह कुरुक्षेत्र आजाद
पाला राम कैथल जजपा
इंद्रजीत कंबोज कैथल पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया, डेमोक्रेटिक
जयप्रकाश शर्मा यमुनानगर आजाद
जयकुमार कुरुक्षेत्र आजाद
पतासों देवी कैथल आजाद
रमेश चंद्र जींद आजाद
सतनाम चीका लोकतांत्रिक लोक राज्य पार्टी
दीपक मेहरा पिपली बसपा
दलबीर सिंह कैथल बसपा
अमित मलिक दिल्ली आजाद
सेवा सिंह यमुनानगर आजाद
महेश चंद कैथल आजाद
सतीश कुमार कैथल भारतीय आशा पार्टी
मंगत राम कैथल आजाद
रामदिया कैथल आजाद
विशाल कुमार यमुनानगर आजाद
सुरेंद्र चहल जींद आजाद
ओमप्रकाश कैथल ग्लोबल रिपब्लिकन पार्टी
सन्नी कुरुक्षेत्र आजाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed