फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   14 new cases of corona came, 11 were cured

कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 730501 लोगों की रिप ोर्ट आ चुकी है कोविड नेगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
14 new cases of corona came, 11 were cured
कोरोना के लगातार बढ़ते केस थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को भी 14 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 11 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 143 है, जिनमें से 126 को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि 17 अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 758508 सैंपलों में से 730501 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
रविवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 187 कोविड के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें आरटी पीसीआर के 156 और रैपिड एंटीजन के 31 सैंपल शामिल हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.02 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.63 पर है। अब कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 143 है। रविवार को 14 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और 11 मरीज को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार अब तक 27532 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 26988 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं तथा 401 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार आज सोमवार को 60 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 26 व 15 से 18 वर्ष के बच्चों को जिले में 60 जगहों पर डोज दी जाएगी। इसके साथ-साथ कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने 29 स्थान पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं और 13 स्थान पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed