फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   13427 candidates will appear for Haryana Teacher Eligibility Test

Kurukshetra News: 13427 परीक्षार्थी देंगे हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा

Tue, 29 Jul 2025 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 29 Jul 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
13427 candidates will appear for Haryana Teacher Eligibility Test
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 30 और 31 जुलाई को जिले में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

पहले दिन 30 जुलाई को परीक्षा सायं कालीन सत्र में होगी और 31 जुलाई को परीक्षा दोनों सत्रों सुबह व शाम को आयोजित की जाएगी। 30 जुलाई को सायं कालीन सत्र में लेवल तीन की परीक्षा बाद दोपहर तीन बजे से शुरू होकर सायं 5:30 बजे तक आयोजित होगी। दोनों दिन 13427 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें लेवल वन के लिए 4569, लेवल दो के लिए 6615 और लेवल तीन के लिए 2243 परीक्षार्थी शामिल है।
विज्ञापन

31 जुलाई को परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी ,प्रातः: कालीन सत्र में लेवल दो की परीक्षा प्रात : 10 बजे से 12:30 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी और साय कालीन सत्र में बाद दोपहर लेवल एक की परीक्षा तीन बजे से 5:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। 30 जुलाई के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं जबकि 31 जुलाई को 22 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी हुई, जिसमें तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिला परिषद के सीईओ शंभू राठी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सेंटर सुपरिंटेंडेंट से कहा कि अपने-अपने केंद्र का दौरा कर लें और इस जांच कर लें कि वहां सभी मूलभूत सुविधाएं हैं या नहीं अगर कोई कमी है तो उस कमी को समय रहते पूरा करें।
परीक्षा के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट : नगराधीश आशीष कुमार ने बताया कि एएससीओ बलवान को अग्रसेन पब्लिक स्कूल के दोनों ब्लॉकों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जीवीएच मथाना के वीएस डॉ. जयनारायण को बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के लिए, एलसी दलबीर को डीएवी पब्लिक स्कूल के दोनों ब्लॉकों के लिए, जीवीएच अभिमन्युपुर के वीएस डाॅ. उत्पल कश्यप को डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर पांच के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
वहीं एचएसएएमबी के एसडीई राकेश कुमार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए, पंचायती राज विभाग पिपली के एसडीओ विजय कुमार को महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के दोनों ब्लॉकों के लिए, पीडब्लयूडी वन के एसडीओ चरणजीत सिंह को पूजा मॉडल स्कूल के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
पंचायती राज विभाग इस्माइलाबाद के एसडीओ रणबीर सिंह को एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दोनों ब्लॉकों के लिए, भौर एसएससी के एईई अनुज कौशिक को सैनी पब्लिक स्कूल के लिए, पंचायती राज विभाग लाडवा के एसडीओ सुरेंद्र कुमार को श्रीकृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नालॉजी सिरसला रोड के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
पिपली एसएसई के एई जोगिंद्र सिंह को महावीर जैन पब्लिक स्कूल के लिए, बागवानी विभाग शाहबाद के अधिकारी अंकुश कांबोज को टेक्नोलॉजी एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट बारना के लिए, पंचायती राज विभाग शाहबाद के एसडीओ सुरेंद्र मोहन को भगवान परशुराम कॉलेज के दोनों ब्लॉकों के लिए, मथाना के बिजली विभाग के एई को सेठ टेकचंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के लिए, डीपीओ कार्यालय के अधीक्षक सुभाष चंद को द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

जबकि जीवीएचडीडी लैब के वीएस डा. रोहताश सैनी, आयुष विश्वविद्यालय से अधीक्षक अरविंद कुमार और पंचायती राज बाबैन के एसडीओ नीरज कांत को रिजर्व ड्यूटी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed