फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव तक स्वच्छ जलधारा प्रवाह का होगा प्रयास : एसडीएम

अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव तक स्वच्छ जलधारा प्रवाह का होगा प्रयास : एसडीएम

Wed, 03 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव तक स्वच्छ जलधारा प्रवाह का होगा प्रयास : एसडीएम
अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव तक स्वच्छ जलधारा प्रवाह का है प्रयास : एसडीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
सरस्वती तीर्थ पर निर्माणाधीन महिला घाट और सौंदर्यीकरण के कार्य को समयानुसार पूरा किया जाए। शहर में सफाई की जाए। एसडीएम पूजा चावंरिया मंगलवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ले रही थीं। उन्होंने कहा कि पिहोवा में 18 से 22 जनवरी तक पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां समय रहते पूरी होनी चाहिए। इस महोत्सव में क्राफ्ट और सरस मेला लगेगा। क्राफ्ट मेले में विभिन्न राज्यों के शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। सरस्वती विषय पर केयू में अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन भी किया जाएगा। बता दें कि सरस्वती तीर्थ में स्वच्छ जलधारा प्रवाह योजना के लिए काम चल रहा है। इस योजना के लिए लुधियाना मां सरस्वती विकास ट्रस्ट के सहयोग से कार्य हो रहा है।

पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगा महोत्सव
पिहोवा में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरस्वती महोत्सव का शुभारंभ होगा। पांच दिवसीय महोत्सव के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। महोत्सव पर आदिबद्रि और सिरसा से यात्राएं चलेंगी। ये विभिन्न जिलों से होती हुई पिहोवा पहुंचेंगी। सरस्वती तीर्थ पर महोत्सव के दौरान आरती और भजन संध्या होगी। महोत्सव के दौरान वॉल पेंटिंग और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव स्थल पर हरियाणवीं लोक कला को प्रदर्शित करता हुआ हरियाणा पवेलियन स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसीलदार ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
सरस्वती महोत्सव को लेकचर तहसीलदार चेतना चौधरी ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नपा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा किसफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। महोत्सव की गरिमा के अनुरूप सरस्वती तीर्थ के साथ-साथ पूरे शहर में साफ-सफाई दुरुस्त होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहोवा में भी हो सरस्वती विषय पर सेमिनार
भारत साधू समाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंसी पुरी ने बताया कि सरस्वती तीर्थ से ही पिहोवा की पहचान है। पहली बार पिहोवा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरस्वती महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सरस्वती विषय पर सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। इससे पिहोवा को अछूता रखा जा रहा है। पिहोवा में भी इस तरह का आयोजन होना चाहिए, ताकि पिहोवा के लोग भी सरस्वती के बारे में जान सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed