फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   6वां साईं स्वरूप स्थापना दिवस समारोह 24 को 17-32-56

6वां साईं स्वरूप स्थापना दिवस समारोह 24 को 17-32-56

Wed, 22 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
6वां साईं स्वरूप स्थापना दिवस समारोह 24 को 17-32-56
छठवां साईं स्वरूप स्थापना दिवस समारोह 24 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कालेश्वर तीर्थ में स्थापित श्री शिरड़ी साईं मंदिर का छठवां साईं स्वरूप स्थापना दिवस समारोह 24 नवंबर को मनाया जाएगा। शुक्रवार को होने वाले इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि 24 नवंबर को सुबह आठ बजे साईं मूर्ति का 108 किलोग्राम दूध से मंगल स्नान होगा। दोपहर 12 बजे यजमान कुलभूषण मुंजाल साईं पालकी रथ यात्रा निकालेंगे। इसका शुभारंभ लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी करेंगे। यह रथ यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए साईं मंदिर पहुंचेगी7 इसका स्वागत थानेसर के विधायक सुभाष सुधा करेंगे। धूप आरती और छप्पन भोग का समय शाम 5:30 का रखा गया है। शाम छह बजे शरणागत ग्रुप दिल्ली साईं भजन संध्या पेश करेगा। इसके बाद साईं राजेश रतन द्वारा शिरड़ी साईं के जीवन पर आधारित लाइव पेंटिंग का प्रदर्शन किया जाएगा। रात 8:30 बजे भंडारा होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सचिव श्याम सुंदर सेठी, परविंद्र मनचंदा, रमन बंसल, धीरज गुलाटी, यश अरोड़ा, तरुण ढिंगरा, गगनदीप, अरुण गौड़, नवीन शर्मा, सुरेश कुमार, प्रदीप डूडेजा, गौरव गर्ग, अरूप दास आदि की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed