फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रहमसरोवर पर दिखाई देगा लघु भारत

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रहमसरोवर पर दिखाई देगा लघु भारत

Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रहमसरोवर पर दिखाई देगा लघु भारत
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर पर दिखेगा लघु भारत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर तट पर लघु भारत के दर्शन होंगे। सम्भावना है कि करीब 25 लाख पर्यटक महोत्सव में आएंगे। यहां 17 नवंबर से सरस और क्राफ्ट मेला शुरू होगा। इसका शुभारंभ राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। बुधवार को देर शाम लघु सचिवालय में गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी अधिकारियों को 17 नंवबर से तीन दिसंबर तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आने वाले वीवीआईपी, वीआईपी, कलाकारों का भी ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव को लेकर इस वर्ष ज्योतिसर में करीब चार दिन तक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा पिहोवा, पांडु पिंडारा जींद, कैथल के कौल सहित कुरुक्षेत्र के करीब 12 तीर्थ स्थलों सहित प्रदेश के सभी जिलों में गीता महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव के 25 नवंबर से 30 नवंबर तक थाईलैंड, इंडोनेशिया, मॉरिशस, जापान सहित पांच देशों के कलाकारों के पहुंचने की संभावना हैं। इसलिए गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र का सबसे बड़ा ईवेंट हैं। इस ईवेंट के दौरान स्वच्छता, ट्रैफिक व्यवस्था सुरक्षा, ठहरने, खाने सहित कई अन्य प्रकार की चुनौतियों का भी सामना करना होगा। इसलिए सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ तमाम दिक्कतों को दूर करेंगे और महोत्सव का सफल आयोजन करने में प्रशासन की मदद करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि महोत्सव के दौरान स्वच्छता, ब्रह्मसरोवर के आसपास के क्षेत्र में पॉलिथिन और थर्मोकॉल का प्रयोग न करने, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं सहित अन्य कार्य पर फोकस रखा जाएगा। इस मौके पर एसडीएम वत्सल कौशिक, एसडीएम सतबीर कुंडू, नगराधीश कंवर सिंह, डीआरओ चांदी राम, डीडीपीओ कपिल शर्मा आदि मौजूद थे।

मुख्य सचिव केडीबी में आज लेंगे अधिकारियों की बैठक
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि गीता महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी दोपहर 12 बजे कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेंगे। अभी तक की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में हरियाणा पुलिस महानिदेशक, गृह सचिव और सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी भाग लेंगे।
विज्ञापन


सरस मेले में 26 राज्यों के 300 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह करेंगे शिरकत
उपायुक्त ने कहा कि 17 नवंबर से तीन दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में आर्ट एंड क्राफ्ट मेले के साथ सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस सरस मेेले में 26 राज्यों के शिल्पकार और 300 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड 10 का आयोजन 19 को
गीता महोत्सव के अवसर पर द्रोणाचार्य स्टेडियम से दोपहर करीब दो बजे वर्ल्ड 10 के रन का आयोजन किया जाएगा। इस दौड़ में विभिन्न देशों के धावक भाग लेंगे। हिंदुस्तान से करीब 300 एथलीट भी पहुंचने की संभावना है। पूरे शहरवासियों को दौड़ के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस दौड़ में पांच किलोमीटर, तीन किलोमीटर, एक किलोमीटर के साथ दिव्यांगों के लिए 500 मीटर दौड़ होगी। इस दौड़ में पांच हजार विद्यार्थी शिरकत करेंगे।

देश भर के कलाकारों का होगा महोत्सव में संगम
गीता महोत्सव 2017 के अवसर पर पहली बार देश भर से करीब 250 बेहतरीन कलाकारों का संगम होगा और एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। यह सभी कलाकार पिपली और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के आसपास दिवारों पर महाभारत थीम पर आधारित पेंटिंग बनाने का काम करेंगे। गीता महोत्सव में 27 नवंबर को उच्च कोटि के संतों का समागम होगा।

सन्निहित सरोवर पर होगा 28 नवंबर को कार्यक्रम
सन्निहित सरोवर पर पहली बार 28 नवंबर को श्रीमद् भगवत गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा ज्योतिसर में 27 से 30 नवंबर तक लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।


30 को भव्य महाआरती
गीता महोत्सव में 30 नवंबर को थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थी 18 श्लोकीय वैश्विक गीता का पाठ करेंगे। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूद रहेंगे। इस गीता में आठ हजार विद्यार्थी कुरुक्षेत्र और 10 हजार विद्यार्थी प्रदेशभर के स्कूलों से पहुंचेंगे। 108 ब्राह्मण ज्योतिसर गीता स्थली से गीता पाठ करेंगे। पूरे विश्व में भारतीय समय दोपहर 12 बजे से लेकर 12 बजकर 15 मिनट पर गीता पाठ करेंगे। इसका मकसद विश्व शांति होगा। 30 नवंबर को ही दोपहर के समय संस्थाओं के साथ मिलकर शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शाम को मुख्य मंच पर प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed