फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अमर उजाला इंपैक्ट र

अमर उजाला इंपैक्ट र

Sat, 19 Aug 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट र
फोटो न- 11,12,13
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
धर्मनगरी के सबसे पॉश इलाके में स्थित वार्ड 23 में टूटी सड़क का महीनों के लंबे इंतजार के बाद काम शुरू हो गया है।
वार्ड 23 में तीन माह पहले सड़क के पुनर्निर्माण के लिए सड़क को उखाड़ा गया था। इसको उखाड़ने के बाद अधिकारी व ठेकेदार ने काम बंद कर दिया था। सड़क के टूटने व बरसाती मौसम होने के कारण गली में जगह-जगह पर पानी का जलभराव हो जाता था, जिसके कारण वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद अधिकारियों की नींद टूटी व सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अमर उजाला की टीम ने जब वार्ड का दौरा किया था तो हालात काफी बदतर थे, वार्ड में न तो साफ-सफाई थी और न ही यहां पर लगी स्ट्रीट लाइटें काम कर रही थीं। यहां तक की वार्ड में बने पार्क की स्थिति भी बहुत खराब थी, जगह-जगह पर पार्क में कांग्रेस घास उग आई थी। इसकी शिकायत कॉलोनिवासियों ने बडे़-बडे़ अधिकारियों से की थी, लेकिन शिकायत के बाद भी वार्ड में कोई काम नहीं हो रहा था। इसके बाद अमर उजाला की खबर के प्रकाशित होने के कुछ दिनों के बाद ही वार्ड में साफ-सफाई भी हो गई और गली में लगी खराब स्ट्रीट लाइटों को भी बदलवा दिया गया है।


वार्डवासियों ने जताया अमर उजाला का आभार
वार्डवासी विवेक गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में सड़क की हालात बहुत खराब थी। इस कारण आने-जाने में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता था। इस मामले को लेकर बहुत अधिकारियों से बात की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। लेकिन अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के कुछ दिनों के बाद ही सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हो गया। इससे खुश होकर वार्डवासियों ने अमर उजाला का धन्यवाद किया। कॉलोनिवासी अंजलि गौर ने बताया कि गली के टूटने के कारण यहां पर रहने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता था, जिसके कारण लोगों के धरों में पानी भी घुस जाता था। लेकिन अमर उजाला की खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों की नींद टूटी और सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हो गया। इसके कारण हम सभी कॉलोनिवासी अमर उजाला का आभार जताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed