फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   थानेसर, पिहोवा व शाहाबाद में तहसील कल्याण अधिकारी के पद कई माह से खाली

थानेसर, पिहोवा व शाहाबाद में तहसील कल्याण अधिकारी के पद कई माह से खाली

Sat, 19 Aug 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
थानेसर, पिहोवा व शाहाबाद में तहसील कल्याण अधिकारी के पद कई माह से खाली
विवाह शगुन योजना का लाभ भी अटका, पात्र लोग काट रहे चक्कर
विज्ञापन

थानेसर, पिहोवा व शाहाबाद में तहसील कल्याण अधिकारी के पद कई माह से खाली
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिले की तीनों तहसील थाने, पिहोवा व शाहाबाद में तहसील कल्याण अधिकारियों के पद पिछले कई माह से रिक्त पड़े हुए हैं। इसके चलते विवाह शगुन योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी अटकने लगा है और पात्र लोगों को इनका समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते वे अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं अब मामला सीएम दरबार तक भी पहुंच गया है तो लोगों ने जल्द अधिकारियों की नियुक्ति की मांग भी की है।
जहां थानेसर व पिहोवा की उक्त पद पर जिम्मेवारी एक महिला अधिकारी की थी, जो पहले स्वास्थ्य कारणों के चलते लंबे समय तक छुट्टी पर रही तो वहीं गत 31 जुलाई को वे सेवानिवृत्त भी हो गई। इससे एक साथ ही दोनों तहसील के ये पद रिक्त हो गए तो आज तक भी इन पदों पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई है। वहीं शाहाबाद तहसील कल्याण अधिकारी का पद भी रिक्त पड़ा हुआ है और ऐसे हालात में विशेष रूप से विवाह शगुन योजना सहित अन्य संबंधित योजनाओं का लाभ भी पात्र लोगों को समय पर नहीं मिल पा रहा है। इसी से परेशान होकर भट माजरा, शीशगरा सहित अन्य गांवों के लोगों ने सीएम विंडो पर शिकायत दी है।
विज्ञापन

2 माह पहले हो चुकी है दो बहनों की शादी, नहीं मिल पाया लाभ
गांव शीशगरां निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसके चाचा की दो बेटियों की शादी करीब 2 माह पहले हो चुकी है, लेकिन उन्हें सरकार की ओर से पात्र होने के बावजूद भी विवाह शगुन योजना का लाभ नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें राशन कार्ड दोबारा बनवाने को कहा तो राशन कार्ड बनने के बाद भी वह कार्यालय के चक्कर काटते रहे और बाद में कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया कि तहसील कल्याण अधिकारी की नियुक्ति के बाद ही उन्हें यह लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बिलासपुर के अधिकारी को सौंपा तीनों तहसील पर एक-एक दिन का कार्य: शशीपाल
जिला कल्याण अधिकारी शशीपाल का कहना है कि तीनों तहसील में कार्य सुचारु रखने के लिए सरकार ने यमुनानगर के बिलासपुर तहसील कल्याण अधिकारी को सप्ताह में तीन दिन के लिए अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वे तीनों तहसील पर एक-एक दिन कार्य कर रहे है और पात्र लोगों को सभी संबंधित योजनाओं का पूरा लाभ समय पर दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed