फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बागड़ी लोकगीतों के साथ दिया चितण का प्रशिक्षण

बागड़ी लोकगीतों के साथ दिया चितण का प्रशिक्षण

Tue, 20 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
बागड़ी लोकगीतों के साथ दिया चितण का प्रशिक्षण
बागड़ी लोकगीतों के साथ चित्रण का प्रशिक्षण
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणवी संस्कृति को समृद्ध करने में बागड़ क्षेत्र की संस्कृति का महत्वपूर्ण योगदान है। बागड़ी चित्रण कला से ही हरियाणवी लोककला का समृद्ध स्वरूप सामने आया है। हरियाणवी लोककला के विकास में बागड़ की महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। यह विचार बागड़ क्षेत्र की महिलाओं को लेकर चित्रण कार्यशाला में पहुंची डॉ. अर्चना सुहासिनी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए रखे।

उन्होंने कहा कि बागड़ क्षेत्र में जन्म से लेकर मृत्युपर्यंत लोककला के अनेक चित्रण देखने को मिलते हैं। इस क्षेत्र की लोककला पर राजस्थानी प्रभाव भी देखने को मिलता है। डॉ. अर्चना ने कहा कि बागड़ी चित्रण हमारे प्रदेश की वो सांस्कृतिक धरोहर है, जिसका संरक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बागड़ क्षेत्र में जन्म के अवसर पर घर की दीवारों पर थापे बनाए जाते हैं। इसके साथ ही छठी के अवसर पर बेहमाता का थापा बनाया जाता है। इसके अतिरिक्त बागड़ की महिलाएं धनतेरस, दीपावली, घणघोर, अहोई, ब्याह आदि के चित्रण भी घर की दीवारों पर बनाती हैं। इन चित्रण के माध्यम से वे जहां एक ओर बागड़ की संस्कृति का संरक्षण करती हैं वहीं पर दूसरी ओर लोक देवी-देवताओं को नमन भी करती हैं। इस मौके पर उनके साथ आई अनारकली एवं ओमवती ने चित्रणों के गीत गाकर बागड़ क्षेत्र के चित्तण बनाकर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने गूगा नवमी, घरबत, अहोई अष्टमी, ब्याह, बेहमाता आदि के चित्रण प्रतिभागियों को बनाकर दिखाए। इसके साथ-साथ उन्होंने बागड़ क्षेत्र में गाए जाने वाले लोकगीत एवं लोक नृत्य का भी परिचय कार्यशाला में प्रतिभागियों को दिया। उन्होंने घरेलू बर्तनों, कुठला, कोठी, ठाठिया आदि पर बनाए जाने वाले चित्रणों के विषय में भी प्रतिभागियों को जानकारी दी। इस अवसर पर आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद की ललित कला विभाग की अध्यक्ष संतोष भी उपस्थित थी। उन्होंने हरियाणा कला परिषद की ओर से आए हुए व्याख्यानकर्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उनके साथ ओमवती व अनारकली भी उपस्थित थी। इस मौके पर कार्यशाला प्रभारी लवदीप कौर व हरमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed