{"_id":"5942d2394f1c1b4b178b475d","slug":"131497551417-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथीरा में शराब के ठेके के विरोध में उतरी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथीरा में शराब के ठेके के विरोध में उतरी महिलाएं
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गांव हथीरा में खोले गए शराब ठेके के विरोध में गांव की महिलाएं उतर आई है। महिलाओं ने न केवल ठेके पर पहुंच रोष जताया बल्कि जिला उपायुक्त सुमेधा कटारिया और केयूके थाना प्रभारी को शिकायत दी है। गांववासी शकुंतला देवी, सुनीता देवी, सोनिया, जसमेरो, संगीता, राजो देवी, बलदेवी, फूूली रानी सहित कई अन्य महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में नाजायज रुप से शराब का ठेका खोला हुआ है जबकि ठेके व गोरखनाथ मंदिर एवं पीर के थान का फासला भी नियमानुसार नहीं है। ऐसे में इन धार्मिक स्थलों पर जाते समय महिलाओं को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जबकि गांव में ठेके के चलते अनेक अवैध खुर्दे भी खुल चुके है। उन्होंने मांग की है कि ठेका यहां से हटाया जाए।
-------------------
ठेका नियमानुसार बनाया गया: सरपंच
गांव के सरपंच ओमप्रकाश ने बताया कि शराब का ठेका गांव व धार्मिक स्थलों से सरकार के निर्देश व नियमों के अनुसार उचित दूरी पर बनाया गया है जबकि गांव के किसी भी व्यक्ति को इस ठेके से कोई परेशानी नहीं है। आपसी झगड़े के चलते ही मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।