फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   130 complaints reached the camp, 74 were found related to family identity card.

Kurukshetra News: शिविर में पहुंची 130 शिकायतें, 74 परिवार पहचान पत्र से संबंधित मिलीं

Tue, 09 Jul 2024 07:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 09 Jul 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
130 complaints reached the camp, 74 were found related to family identity card.
कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का अंबार थम नहीं रहा है। सबसे ज्यादा शिकायतें इसी से संबंधित ही पहुंच रही है, जिनमें से अभी तक 400 शिकायतों का निवारण किया जा सका है। सोमवार को भी 130 शिकायतें पहुंची, जिनमें 74 परिवार पहचान पत्र से संबंधित रही।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला उपायुक्त डॉ़ वैशाली शर्मा का कहना है कि आमजन को परिवार पहचान पत्र से संबंधित यदि कोई त्रुटि ठीक करवानी है तो उसके लिए 11 जुलाई से 15 जुलाई तक विशेष शिविरों का आयोजन करके वे अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि शुरू से ही जिला स्तरीय समाधान शिविर के माध्यम से आमजन की प्रत्येक कार्यदिवस पर समस्याएं सुनकर उनका निवारण करने की दिशा में कार्य किए जा रहे है। समाधान शिविर में आमजन को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग के अधिकारी एक ही छत के नीचे बैठकर लोगों की समस्याओं का निदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे समाधान शिविर में जिस भी शिकायत के लिए आते है, अपने साथ संबंधित दस्तावेज लेकर आए जिससे उनका कार्य सुगमता से करवाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों को पहले से ही निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा यदि कोई शिकायतकर्ता उनके कार्यालयों में शिकायत या समस्या देता है, उसका भी वे प्राथमिकता से समाधान करवाएं।



बाक्स
पिहोवा में लगाए शिविर में पहुंची 15 शिकायतें
पिहोवा। उपमंडल स्तर पर लगाए गए शिविर में सोमवार को 15 शिकायतें पहुंची, जिनमें भी 14 परिवार पहचान पत्र से संबंधित रही। तहसीलदार आदित्य ने कहा कि समाधान प्रकोष्ठ शिविर में लोगों की समस्याओं के समाधान प्रशासन द्वारा लगातार किया जा रहा है। प्रत्येक कार्य दिवस में 9 से 11 बजे तक प्रशासनिक अधिकारी आमजन की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं और उनका समाधान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक शिकायत आवास योजना से संबंधी रखी गई। सभी शिकायतों की फिजिकल वेरिफिकेशन करवाए जाने के बाद समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed