फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   13 researchers of Chemistry, Botany, Microbiology of University got PhD degree.

Kurukshetra News: कुवि के रसायन, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी के 13 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
13 researchers of Chemistry, Botany, Microbiology of University got PhD degree.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शोध समिति और परीक्षकों के बोर्ड की अनुशंसा पर 13 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है। उक्त जानकारी कुवि के लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी। उन्होंने बताया कि पीएचडी डिग्री के लिए पात्र घोषित किए गए शोधार्थियों में अंग्रेजी से पारूल सैनी व अमरदीप, हिंदी से रानी देवी, शिक्षा विभाग से शर्मा लुथरा, ललित कला से गुरिंद्र सिंह, संगीत से नेहा चौहान, विधि से सरोज व राजवीर, बॉटनी विभाग से हरीश, माइक्रोबायोलॉजी से नवीन, केमिस्ट्री से सुभाष व सुरेश कुमार तथा अर्थशास्त्र से अश्विन के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन




कुवि में सरस्वती नदी विषय पर मंथन आज

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आज मंगलवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा, जो कि हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकुला व कुवि के सरस्वती नदी उत्कृष्ट शोध केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक थी नदी सरस्वती’ विषय पर आयोजित की जाएगी। इस संगोष्ठी में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती मुख्य अतिथि होंगे और कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन


सरस्वती नदी उत्कृष्ट शोध केंद्र के निदेशक व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी ने बताया कि संगोष्ठी में हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमिच और हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकुला के उपाध्यक्ष कुलदीप अग्निहोत्री बतौर विशिष्ट अतिथि संगोष्ठी में वक्तव्य देंगे। प्रो. एआर चौधरी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड का गठन कर सरस्वती को धरातल पर जीवंत करने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रो. मुकेश कुमार ने बने इलेक्ट्रानिक्स साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रानिक्स साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार ने सोमवार को इलेक्ट्राॅनिक्स साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रो. मुकेश कुमार एकेडमिक काउंसिल और फैकल्टी ऑफ साइंसेज के सदस्य तथा बोर्ड ऑफ स्टडीज के विभागाध्यक्ष भी होंगे। उन्होंने बताया कि प्रो. मुकेश कुमार ने इस नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे पूरी लगन व निष्ठा से विभाग व विश्वविद्यालय के हित में कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रो. अनिल वोहरा, प्रो. अनुरेखा शर्मा, प्रो. वीरेंद्र कुंडु, प्रो. मुकेंद्र, प्रो. राजपाल मौजूद रहे।




कुवि के 21 विद्यार्थियों का हरियाणा लोक सेवा आयोग में हुआ चयन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा लोक सेवा आयोग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 21 विद्यार्थियों का चयन होने पर महात्मा गांधी अखिल भारतीय सेवा कोचिंग संस्थान बना सर्वश्रेष्ठ संस्थान के तौर पर उभरा है। इसके चलते संत शिरोमणि गुरु रविदास धर्मशाला के प्रधान सूरजभान नरवाल और कुवि विश्वविद्यालय अनुसूचित जाति कर्मचारी कल्याण मंच के प्रधान हरिसिंह ने संस्थान के निदेशक प्रो. जोगिंदर सिंह को संत शिरोमणि गुरु रविदास का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

सूरजभान नरवाल कहा कि संस्थान के 21 विद्यार्थियों का चयन हरियाणा लोक सेवा आयोजन में होना संस्थान के बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है। प्रधान हरिसिंह ने कहा कि महात्मा गांधी अखिल भारतीय सेवा कोचिंग संस्थान आने वाले समय में अपनी सफलता से प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत में एक अलग पहचान बनाएगा। इस अवसर पर नरेंद्र निर्माण, वकील चंद रंगा, विजय सिंह, नेहा, सुनील सरोहा, अनिल कुमार, अमृत, सुखबीर सिंहमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed