फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   13 new dengue patients found in a single day

एक ही दिन में मिले 13 नए डेंगू के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
13 new dengue patients found in a single day
कोरोना के बाद जिले में बेकाबू हुआ डेंगू पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। मंगलवार को भी जिले में अलग-अलग जगह से 12 नए डेंगू संक्रमित केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 300 से अधिक सैंपलों की जांच करने पर 61 मरीजों को डेंगू की पुष्टि की है। पिछले तीन दिन पहले तक जिले में मात्र डेंगू संक्रमित मरीजों का आंकड़ा मात्र 28 बताया जा रहा है। तेजी से बढ़ते डेंगू संक्रमित केसों ने जिला स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। संदिग्ध मरीजों की बात करें तो जिले में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की भरमार है। निजी अस्पतालों में डेंगू संदिग्ध मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड स्थापित कर बिस्तरों की संख्या को बढ़ा दिया है। हालांकि मंगलवार को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में मात्र दो मरीज उपचाराधीन थे, लेकिन ज्यादातर मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अब ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक ही क्षेत्र में डेंगू संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। गांव कलसाना के बाद अब पिहोवा, लाडवा, शाहाबाद, बाबैन, थानेसर के कीर्ति नगर, चक्रवर्ती मोहल्ला और पटियाला बैंक कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में भी डेंगू अपने पैर पसार चुका है। सबसे ज्यादा शाहाबाद के गांव कलसाना में डेंगू पीड़ित बताए जा रहे हैं। यहां से मंगलवार को भी आधा दर्जन से अधिक सैंपल जांच के लिए मलेरिया विभाग लैब में भेजे गए हैं। अभी तक कलसाना में 34 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सैकड़ों मरीज संदिग्ध डेंगू से पीड़ित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग की दर्जनों टीमों ने भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में डेरा डाल लिया है। जहां-जहां डेंगू पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं, वहां डोर-टू-डोर दस्तक देकर एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जगह-जगह मलेरिया विभाग की टीम को बड़ी तादाद में डेंगू का लार्वा मिल रहा है। डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल सैंपलिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2020 में डेंगू के महज 5 केस सामने आए थे, जबकि वर्ष 2019 में 24 केस सामने आए थे, लेकिन इस बार स्वास्थ्य विभाग 61 डेंगू संक्रमित केस सामने आ चुके हैं।

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने जिला पुलिस प्रशासन व आमजन के सहयोग से कोरोना वायरस के खिलाफ छिड़ी जंग को जीत लिया है। अब डेंगू दुश्मन बनकर तेजी से उभरा है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी इसका भी डटकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि डेंगू को कंट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता से कार्य कर रही है, बस आमजन सावधानी बरतें खुद भी सुरक्षित रहें और अपनों को भी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed