{"_id":"64b066cce4f81c6fcf04cb3d","slug":"12th-pass-students-will-be-able-to-participate-in-the-placement-drive-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-1011-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हो सकेंगे 12वीं पास विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हो सकेंगे 12वीं पास विद्यार्थी
Fri, 14 Jul 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र । जुलाई माह में नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र के केशव हॉल में किया जाएगा। इस मेले में सत्र 2022-23 में कक्षा 12वीं पास विद्यार्थियों को भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। ये रोजगार मेला जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय द्वारा 14 से अधिक कम्पनियों से सम्पर्क किया जा चुका है।
समग्र शिक्षा की जिला परियोजना संयोजक संतोष शर्मा ने बताया कि रोजगार मेला के विषय में संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार ये मेला 25 जुलाई तक आयोजित किया जाना है। एपीसी क्रांति चावला ने बताया कि जिला के 54 स्कूलों में अनेक वोकेशनल कोर्स चलाए जा रहे हैं। रोजगार मेले में 100 से अधिक विद्यार्थियों के भाग लेने 10वीं कक्षा पास करने के साथ-साथ 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके हैं। जिले के 54 राजकीय विद्यालयों में नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत 13 वोकेशनल कोर्स संचालित किए जा रहे है। जिसमें विभिन्न प्रकार के स्किल शामिल है जिनमें आईटी, रिटेल, ऑटोमोबाइल, ब्यूटी एंड वैलनेस व 9 अन्य स्किल शामिल है।