{"_id":"5c7ecec5bdec2213e43a3b68","slug":"121551814341-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडवा के 30 गांवों में जल्द ही वाटर एटीएम की मिलेगी सुविधा: डा. पवन सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडवा के 30 गांवों में जल्द ही वाटर एटीएम की मिलेगी सुविधा: डा. पवन सैनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाडवा गांवों में वाटर एटीएम की सुविधा जल्द
- स्वच्छ पेयजल आपूर्ति योजना के तहत
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। वर्षों से लंबित विकास कार्यों के लिए सरकार के खजाने खुले हैं। ग्राम पंचायत शेष विकास कार्यों के लिए जो भी प्रस्ताव पास करके देगी, उसके लिए भी पूरा पैसा जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। मनोहर सरकार ने हलका लाडवा के गांवों तथा शहरों के विकास कार्यों के लिए 40 करोड़ से भी अधिक राशि उपलब्ध करा दी है। अकेले कस्बे बाबैन में सीएचसी के नए भवन पर 3 करोड़, रेस्टहाउस पर 1.3 करोड़, बाजार की सड़क की फोरलेनिंग पर 8 करोड़, गंदे पानी की निकासी के लिए नालों पर भी 1 करोड़ रुपया खर्च किया है। बाजार में बराड़ा रोड के निर्माण पर भी 52 लाख रुपये की राशि खर्च की है। ये बातें लाडवा हलका विधायक डा. पवन सैनी ने कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जोहड़ों और सिवरेज के फालतू पानी को कृषि कार्यों में प्रयोग करने के लिए हलका लाडवा के गांव बीड मथाना, जिरबड़ी एवं किशनगढ़ को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना है, जिसपर 5 करोड़ की राशि खर्च करके किसानों की 150 एकड़ से अधिक जमीन में सिंचाई की जाएगी। लाडवा के 30 गांवों में जल्द ही वाटर एटीएम की सुविधा मिलेगी, जहां से लोग स्वच्छ जल पी सकेंगे। उन्होंने यहां निरंकारी कालोनी की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। डा. सैनी ने लोगों को आह्वान किया कि वे भविष्य में भी भाजपा सरकार का ही सहयोग और समर्थन करें। इस अवसर पर बाबैन कार्यवाहक सरपंच सूर्या सैनी, चेयरमैन डा. बलदेव सिंह, मंडल प्रधान सुरेश कश्यप, महिला मोर्चा प्रधान चंद्रकांता, संजीव सिंगला उर्फ गोल्डी, जितेंद्र गर्ग, गुरमेल सिंह, चंद्रकांता, सुरेश सैनी रामसरन माजरा, गुरमीत सिंह कलाल माजरा तथा जगदीश दुआ सहित अन्य मौजूद रहे।