फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सारसा के समर, समीर और सिमरन हत्या मामले में पिता सोनू ने खुद के बेकसूर होने का किया दावा

सारसा के समर, समीर और सिमरन हत्या मामले में पिता सोनू ने खुद के बेकसूर होने का किया दावा

Sat, 29 Dec 2018 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
सारसा के समर, समीर और सिमरन हत्या मामले में पिता सोनू ने खुद के बेकसूर होने का किया दावा

विज्ञापन
पिहोवा। गांव सारसा के समर, समीर और सिमरन के पिता सोनू (सोहन) ने बच्चों की हत्या के मामले में खुद को बेकसूर होने का दावा किया है। बच्चों का पिता सोनू इस हत्याकांड के एक साल बाद खुलकर सामने आया है और खुद को बेकसूर होने का दावा कर रहा है। जेल से रिहा होने के बाद सोनू गांव डूमरखां में अपने मामा के घर पर ही रह रहा है। सोनू के अनुसार बच्चों की हत्या करने का आरोपी जगदीप ने उसकी पैतृक जमीन को हड़पने के लिए षडयंत्र रच कर फंसाया था।

सोनू ने यह बात शुक्रवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। सोनू ने दावा किया स्थानीय पुलिस की जांच से लेकर एसआईटी द्वारा की गई जांच ने भी उसे क्लीन चिट दी है। मामले को लेकर गठित कमेटी व ग्रामीण इस हत्याकांड की सीबीआई से जांच करवाना चाहते हैं। वे भले ही उसके खिलाफ जांच की मांग कर रहे हैं। वह खुद भी मामले की सीबीआई जांच करवाना चाहता है ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके और उसके माथे पर अपने ही बच्चों की हत्या का कलंक साफ हो सके। सोनू ने बताया कि उसने अपनी पत्नी सुमन से भी बात करने की कोशिश की थी। सुमन अपने मायके में रह रही है और मायके के लोगों के साथ ही फैसला कर रही है। सोनू ने बताया कि अपने इस कंलक को धोने के लिए वह किसी भी जांच से गुजरने के लिए तैयार है। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी वह अपने गांव में अपने समाज के साथ रहना चाहता है। उसे खुशी है कि गांव के लोगों ने हर संकट में उसके परिवार का साथ दिया। बता दें कि पिछले साल 21 नवंबर को गांव सारसा के तीन बच्चे समर, समीर एवं सिमरन के शव पंचकूला के मोरनी में मिले थे। बच्चों की हत्या के आरोप में पुलिस ने बच्चों के चाचा जगदीप को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बच्चों के पिता सोनू को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन अगले ही महीने हत्या के मुख्य आरोपी जगदीप ने कुरुक्षेत्र की जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद लगातार गांव सारसा के लोग मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं। उधर, संघर्ष समिति के प्रधान संसार चंद ने बताया कि सोनू को जेल से रिहा हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अपने बच्चों को इंसाफ दिलाने के लिए सोनू ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। जब गांव का बच्चा-बच्चा उन तीन मासूमों को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहा है तो सोनू ने अभी मामले में कहीं कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। इस बात से साफ जाहिर है कि सोनू बच्चों की हत्या में आरोपी है। गांव की ओर से सोनू का बहिष्कार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed