फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सैंसा के सरकारी मिडल स्कूल में मिलने वाले मिड-डे-मील में मिले कीड़े

सैंसा के सरकारी मिडल स्कूल में मिलने वाले मिड-डे-मील में मिले कीड़े

Thu, 06 Sep 2018 01:11 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
सैंसा के सरकारी मिडल स्कूल में मिलने वाले मिड-डे-मील में मिले कीड़े
फोटो नंबर - 35
विज्ञापन

सैंसा के सरकारी मिडिल स्कूल में मिलने वाले मिड-डे-मील में मिले कीड़े
- बच्चों को रहना पड़ा भूखा तो स्कूल ने समय से पहले कर दी छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। गांव सैंसा के सरकारी मिडिल स्कूल में इस्कॉन की ओर से बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील में कीड़े पाए जाने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलते स्कूल स्टाफ सहित प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्कूल स्टाफ ने बच्चों को कीड़े युक्त खाना खाने से रोक दिया। बच्चों को भूखे रहना पड़ा तो स्कूल ने समय से पहले ही छुट्टी कर दी।
मुख्याध्यापक विरेंद्र जिंदल ने बताया कि बुधवार को मिड-डे-मील में बच्चों के खाने में दाल-चावल भेजे गए थे। कुछ बच्चों को खाना परोसा ही था कि बच्चों ने खाने में कीड़े होने की शिकायत की। शिक्षकों ने खाने की जांच की तो खाने में कीड़े पाए। उन्होंने तुरंत बच्चों को खाना खाने से रोक दिया और इसकी सूचना बीईओ विरेंद्र गर्ग और डीडब्ल्यूए सतनाम सिंह को दी। कीड़े युक्त खाने की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई।
विज्ञापन


बच्चों ने की शिकायत तो कर दी छुट्टी
खाना न मिलने के कारण भूख से व्याकुल बच्चे स्टाफ से बार-बार शिकायत करने लगे। इसके बाद बच्चों की समय से पहले छुट्टी कर दी गई। राजकीय मिडिल स्कूल में नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवीं के करीब 65 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैैं। मुख्याध्यापक विरेंद्र जिंदल ने बताया कि मिड-डे-मील के खाने में कीड़े होने के कारण बच्चों को यह नहीं परोसा गया। स्कूल के पास बच्चों को खाना देने का अन्य कोई विकल्प नहीं था। लिहाजा बच्चों की समय से पहले छुट्टी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंसा के सरकारी मिडिल स्कूल में मिड-डे-मील के खाने में कीड़े होने की सूचना मिली थी। तुरंत अधिकारियों को मामले से अवगत करा रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी।

- विरेंद्र गर्ग, बीईओ

डीसी को कराया अवगत, होगी कार्रवाई : सतनाम सिंह
मिड-डे-मील में कीड़े पाए जाने की जानकारी मिली थी। मामले की जिम्मेवार संस्था पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीसी को भी मामले से अवगत करा संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
- सतनाम सिंह, डीईईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed