{"_id":"5b3fbf994f1c1b95288b50ba","slug":"121530904473-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मघाती हमले के शिकार हुए लोगों की याद में लगाई छबील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मघाती हमले के शिकार हुए लोगों की याद में लगाई छबील
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आत्मघाती हमले के शिकार हुए लोगों की याद में लगाई छबील
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में मारे गए लोगों की याद में गुरुद्वारा बैकुंठ धाम ट्रस्ट द्वारा ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई। इस दौरान डीएसपी गुरमेल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि अध्यक्षता शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की हरियाणा प्रदेशाध्यक्षा बीबी रविंद्र कौर ने की। सबसे पहले बाबा गुलजार सिंह ने दिवंगत लोगों की आत्मिक शांति के लिए गुरु चरणों में अरदास की और फिर छबील में जल सेवा शुरू की गई। मुख्यातिथि ने कहा कि आतंकवाद इंसानियत का दुश्मन है। बीबी रविंदर कौर ने भारत सरकार से इस मसले पर गंभीरता से कदम उठाने की मांग की। इससे पहले ट्रस्ट के संरक्षक कंवलजीत सिंह अजराना, चेयरमैन लखविंदर सिंह और प्रधान जसबीर सिंह वडै़च ने मुख्यातिथि डीएसपी गुरमेल सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम में रामपाल पाली, गुलजार सिंह सैनी, सुखविंदर सिंह संधू, सुरेंद्र सिंह संधू, कुलविंदर सिंह ढिल्लो, रोबिन राणा, हरविंदर सिंह चीमा, सतनाम सिंह विर्क, परमजीत सिंह विर्क, बाबा तेजपाल सिंह और पूर्ण सिंह मौजूद रहे।