फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रैली के के बाद बदलेगी प्रदेश की राजनीतिक दशा व दिशा : बेदी

रैली के के बाद बदलेगी प्रदेश की राजनीतिक दशा व दिशा : बेदी

Thu, 15 Feb 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
रैली के के बाद बदलेगी प्रदेश की राजनीतिक दशा व दिशा : बेदी
जींद रैली के बाद बदलेगी प्रदेश की राजनीतिक दशा और दिशा : बेदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि 15 जुलाई की अमित शाह की रैली के बाद हरियाणा की राजनीतिक दशा और दिशा बदल जाएंगी। प्रदेश का जन-जन भाजपा में आस्था व्यक्त करेगा। उन्होंने कहा कि इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश की जनता को संदेश देंगे। बताएंगे कि किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश के साथ ही प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच जनता को अपने साथ जोड़ना है। इसलिए यह पार्टी सत्य, अहिंसा, सबका साथ और सबका विकास के नारे साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बड़े-बड़े घोटाले हुए। ये जगजाहिर हैं, लेकिन इस सरकार के समय सभी नेता और मंत्री स्वच्छ छवि के साथ जनता का उत्थान करने साथ ही प्रदेश का विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो और कांग्रेस को अमित शाह की रैली से पहले ही घबराहट होने लगी है। कहा कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से 2222 मोटरसाइकिलों का काफिला उनके नेतृत्व में जींद पहुंचेगा। वह भी बाइक से रैली में जाएंगे। उन्होंने कहा कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता इस्माईलाबाद की अनाज मंडी में एकत्रित होंगे। वहां से रैली के लिए कूच करेंगे। सभी कार्यकर्ता अनुशासन के साथ रैली स्थल पर पहुंचेंगे और अपनी एकता का परिचय देंगे। इस अवसर पर नपा प्रधान बलदेव राज चावला, कर्णराज सिंह तूर, विक्रम अटवान सरपंच, राव रणजीत सिंह, देवराज चराया, मुलख राज गुंबर, कमल शर्मा एडवोकेट, जोगेंद्र रत्ता, रिंकू बैरागी, नीटू राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed