फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   केंद्र सरकार जीरो बजट खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत : विरेंद्र

केंद्र सरकार जीरो बजट खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत : विरेंद्र

Mon, 12 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार जीरो बजट खेती को बढ़ावा देने के लिए  प्रयासरत : विरेंद्र
केंद्र सरकार जीरो बजट खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत : विरेंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायती राज पशुपालन एवं मत्सय पालन कैबिनेट मंत्री विरेंद्र कंवर ने कहा कि किसान और ग्रामीणों के उत्थान के लिए प्रदेश के साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना होगा। बताया कि केंद्र सरकार इस देशभर में जीरो बजट खेती को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल सैनी रामशरण माजरा और अमित सैनी उर्फ पौंकी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेती रासायनिक खाद, दवाइयों के उपयोग और फसलों के अवशेषों को जलाकर मानव ने अपने जीवन को मुश्किल में डाल लिया है।

कृषि वैज्ञानिकों के शोध के अनुसार हमारे खान-पान और हवा में जहर मिल चुका है। मानव जाति को इस संकट से बचने के लिए जीरो बजट प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा। विरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किसानों की आमदन दोगुनी करने के लिए प्राकृतिक जीरो बजट खेती करने का तरीका अपनाया हुआ है। इसे पूरे हिमाचल में लागू किया जाएगा। बताया है कि जीरो बजट प्राकृतिक खेती को आज देश भर के किसान अपना रहे हैं। देश भर में लगभग 40 लाख किसान इस पद्धति को अपना चुके हैं। इस अवसर पर मास्टर रमेश शर्मा, सुरेश अग्रवाल, सुरेंद्र सैनी, रामपाल सैनी, आरके शर्मा, राजेश सैनी, रामचंद्र चौहान, रिंकू सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed