फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दादूपुर नहर को लेकर कांग्रेस वर्करों और किसानों ने किया रोष व्यक्त

दादूपुर नहर को लेकर कांग्रेस वर्करों और किसानों ने किया रोष व्यक्त

Mon, 20 Nov 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
दादूपुर नहर को लेकर कांग्रेस वर्करों और किसानों ने किया रोष व्यक्त
दादूपुर नहर को लेकर कांग्रेस वर्करों और किसानों ने किया रोष व्यक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
दादूपुर नलवी नहर डी-नोटिफाई करने से गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया। कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय भाजपा के ताबूत में कील का काम करेगा। पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी के नेतृत्व में शुरू किया गया क्रमिक अनशन 49वें दिन में प्रवेश कर गया। यह शाहाबाद के इतिहास का अब तक सबसे लंबा क्रमिक अनशन बन गया है।

इसकी शुरुआत रविवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिल्ला वडैच ने की। जयराम गोलपुरा, रामकुमार, मांगा राम, दिनेश कश्यप, कर्मपाल कश्यप, गुरजेंट, अनुराग, कुलविंद्र अजराना, ओंकार सिंह, संजीव कुमार, सूबा सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। बिल्ला वडैच ने कहा कि सरकार का यह निर्णय किसानों के खिलाफ है। यह नहर बंद होती है तो किसानों को बड़ा नुकसान होगा। यह नहर बंद कर दी गई तो सिंचाई के लिए मुश्किल हो जाएगी। किसानों ने कि दादूपुर नलवी सिंचाई परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सिरे पर पहुंची इस परियोजना को बंद करना बेहद अफसोस जनक है। इस अवसर पर गुरदीप गौरीपुर, रणधीर कश्यप, संदीप संभालखी, लखविंद्र लखा, मनप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, मेजर सिंह, कुलदीप सिंह, महिंद्र लंडी, मदन जंधेड़ी, गुरदेव सिंह अजराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed