फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बरसाती पानी व गंदगी से हजारों लोगों को मिलेगी निजात:सुधा ं

बरसाती पानी व गंदगी से हजारों लोगों को मिलेगी निजात:सुधा ं

Mon, 21 Aug 2017 11:49 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
बरसाती पानी व गंदगी से हजारों लोगों को मिलेगी निजात:सुधा ं
नरकरतारी रोड पर शुरू हुआ नाले का काम
विज्ञापन

बरसाती पानी व गंदगी से हजारों लोगों को मिलेगी निजात : सुधा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि नरकरतारी रोड पर नाले को पक्का करने और ढकने का कार्य पूरा होने पर इस क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों को गंदगी और बरसाती पानी की निकासी से निजात मिलेगी। इस परियोजना के निर्माण कार्य में अधिकारी जरा सी भी लापरवाही न बरते और निर्धारित समयावधि में कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करेंगे।
वे नरकरतारी रोड पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जय भारती स्कूल के आगे के बरसाती नाले को पक्का करने और ढक़ने के निर्माण कार्य की शुरुआत करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 1 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी और 420 मीटर लंबे नाले को पक्का करने और ढक़ने के निर्माण कार्य को 4 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि थानेसर शहर में पानी निकासी, सीवरेज और पीने के पानी की परियोजनाओं पर जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से करीब 70 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे रोड़ पर भी पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण कार्य चल रहा हैं। बरसात के कारण लोगों को कुछ परेशानियों का सामना जरुर करना पड़ा, लेकिन अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ निर्माण कार्य को तेजी के साथ पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। जब रेलवे रोड़ का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तो लोग खुद एहसास करेंगे की सरकार द्वारा विकास कार्य करवाए गए हैं। इस कार्यकाल में इतने विकास कार्य किए हैं जो पिछले 30 सालों में नहीं हो पाए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की हैं कि निर्माण कार्यों के दौरान अधिकारियों का सहयोग करने के साथ-साथ निर्माण सामग्री पर भी ध्यान देने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर लक्ष्मीकांत शर्मा, पार्षद संदीप कोहली, पार्षद दीपक सिडाना आदि रहे।
विज्ञापन

------------------
विधायक ने द्रोणाचार्य डिग्री कालेज में किया पौधरोपण
विधायक सुभाष सुधा ने ढांड रोड़ पर द्रोणाचार्य डिग्री कालेज के पहले सत्र पर कालेज के प्रांगण में पौध रोपण अभियान अभियान की शुरुआत की। इस दौरान विधायक सहित सभी अतिथियों ने एक-एक पौध भी लगाया। इस मौके पर चेयरमैन सोम सचदेवा, सचिव विपिन अग्रवाल, ब्लाक समिति चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, सौरव चौधरी, सरपंच नौरंग, सरपंच राजेन्द्र, पार्षद संदीप कोहली, नारायण दत्त शर्मा, राम मेहर शास्त्री, राजू झाम्ब, पम्मा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed