फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   12 sacks of paddy fell onto a motorcyclist; passersby struggled to pull the young man out.

Kurukshetra News: बाइक सवार पर गिरे धान के 12 कट्टे, राहगीरों ने मशक्कत कर युवक को निकाला बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
12 sacks of paddy fell onto a motorcyclist; passersby struggled to pull the young man out.
कुरुक्षेत्र। लाडवा से हिनोरी रोड पर शुक्रवार देर शाम उस समय बड़ा हादसा बच गया जब ट्रक चालक की लापरवाही के चलते एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। धान से भरे ट्रक से 12 कट्टे सड़क से गुजर रहे संजय कुमार निवासी विकास नगर के ऊपर गिर गए, जिससे वह कट्टों के नीचे दब गया। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

धान से भरा ट्रक हिनोरी मार्ग से कश्यप चौक की ओर जा रहा था। मौजूद लोगों के मुताबिक ट्रक ओवरलोड था और उसमें धान के कट्टों को रस्सियों से बांधकर सुरक्षित नहीं किया गया था। इसी दौरान ट्रक के पास से गुजर रहे बाइक सवार संजय कुमार के ऊपर अचानक 12 कट्टे गिर गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए संजय कुमार को कट्टों के नीचे से बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे के लिए ट्रक चालक की लापरवाही को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed