{"_id":"686ade6161453c061a0d0b39","slug":"12-lakhs-will-be-spent-on-borewell-ambedkar-bhawan-and-road-project-got-approval-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-138420-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बोरवेल पर खर्च होंगे 12 लाख, आंबेडकर भवन व सड़क परियोजना को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बोरवेल पर खर्च होंगे 12 लाख, आंबेडकर भवन व सड़क परियोजना को मिली मंजूरी
विज्ञापन
पिहोवा। गांधीनगर वार्ड एक व दो में दो करोड़ से अधिक के कार्य पूरे हो चुके हैं। इसके साथ-साथ आंबेडकर भवन व सड़क परियोजना को मिली मंजूरी भी मिल चुकी है जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। वार्ड नंबर एक के पार्षद लाभ सिंह व वार्ड दो की पार्षद मनिंदर कौर ने बताया कि उनके दोनों वार्ड में लगभग दो करोड़ रुपये के कार्य पूरे हो चुके हैं, और आगामी विकास कार्यों हेतु भी प्रस्ताव भेजे गए हैं। पार्षदों ने सरकार और प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि वार्ड एक में ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। 12 लाख रुपये की लागत से नया बोरवेल लगाया जाएगा, जिससे लोगों को जल संकट से राहत मिलेगी ।
1.5 करोड़ रुपये की लागत से डॉ. भीमराव आंबेडकर सामुदायिक भवन का निर्माण प्रस्तावित है इसमें आधुनिक पुस्तकालय और विशाल सभागार भी शामिल होगा। भवन परिसर में डॉ. आंबेडकर की भव्य प्रतिमा की स्थापना प्रस्तावित है। 6.5 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ड्रेन पर सड़क निर्माण को मंजूरी दी गई है।
नागरिक सुविधा हेतु बस स्टॉप पर आधुनिक शेड लगाने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि 40 लाख रुपये की लागत से एक किमी इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड का निर्माण शीघ्र आरंभ किया जाएगा। वहीं वार्ड दो में सुंदरीकरण के लिए नए पार्क का प्रस्ताव भेजा गया है।