फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   11th class student murdered in enmity, Kurukshetra

रंजिश में 11वीं के छात्र की सुआ घोंपकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
11th class student murdered in enmity, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रंजिश के चलते गांव गामड़ी जाटान में शनिवार की रात कक्षा 11वीं के छात्र की सुआ घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए अन्य युवक पर भी जानलेवा हमला किया है। मृतक किशोर की शिनाख्त गांव गामड़ी जाटान निवासी 16 वर्षीय अमित पुत्र गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव गामड़ी जाटान वासी गुरदेव सिंह ने बताया कि उनका पड़ोसी साहिल पुत्र सुभाष रोजाना गली में अपनी बाइक को तेजी गति से दौड़ता था। इसी को लेकर 26 फरवरी को अमित की साहिल के साथ कहासुनी हुई थी। साहिल और उसके पिता सुभाष इसी बात को लेकर अमित के साथ रंजिश रखे थे।
विज्ञापन

उसका बेटा अमित शनिवार रात करीब नौ बजे गांव दबखेड़ी से घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में साहिल और नीरज ने अमित पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अमित की दिल और पेट में सुआ लगा और वह खून लथपथ होकर वहीं गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे पड़ोसी विशाल कुमार ने बीच-बचाव किया। इस पर आरोपियों ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में अमित को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने किशोर के पिता की शिकायत पर आरोपी साहिल, साहिल के पिता सुभाष और नीरज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव में कभी कहासुनी तक नहीं हुई, पहली हत्या से दहले ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। एक हजार से कम आबादी वाले गांव गामड़ी जाटान में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाएगा, यह कभी किसी ने सोचा ही नहीं था। बताया गया कि इस गांव में कभी भी किसी की आपस में कहासुनी तक नहीं हुई थी। हत्या करने की वारदात के बाद हर कोई दहला हुआ है। शनिवार रात को 16 वर्षीय अमित सैनी की सुआ घोंपकर की गई हत्या के बाद गांव में मातम पसरा है।
अमित सैनी पगांव बलाही के राजकीय स्कूल से कक्षा 11वीं की पढ़ाई कर रहा था। इतनी बड़ी अनहोनी होने के बाद से अमित की मां सुमन, पिता गुरदेव सिंह और भाई सुमित सहित परिवार सदस्य सकते में हैं। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहा रहे ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे अमित साथ लगते गांव दबखेड़ी से बर्गर खाने के बाद घर लौट रहा था। अमित जब गांव दबखेड़ी से गामड़ी जाटान मार्ग पर डेरा कृपा राम मोड़ पर पहुंचा तो यहां पहले से उपस्थित बाइक सवार उनके पड़ोसी साहिल और नीरज ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने अमित के दिल, पेट और गर्दन पर सुआ से कई वार किए। इसी बीच बाइक पर यहां से गुजर रहे विशाल ने अमित को हमलावरों से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने विशाल पर भी जानलेवा हमला बोल दिया।
गनीमत रही कि विशाल को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। विशाल ने बताया कि 27 जनवरी को वह मलयेशिया से अपने गांव लौटा है। शनिवार रात को जब साहिल व नीरज अमित पर हमला कर रहे थे, उन्होंने दोनों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसपर भी हमला बोल दिया। उन्होंने तुरंत अमित को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, यहां चिकित्सक ने अमित को मृत घोषित कर दिया।
केयूके पुलिस थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने अमित के पिता गुरदेव सिंह की शिकायत पर साहिल, उसके पिता सुभाष और नीरज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
26 फरवरी को हुई थी कहासुनी
अमित के पिता गुरदेव सिंह ने बताया कि उनका पड़ोसी साहिल अपनी बाइक लेकर गली में बहुत तेज गति से निकलता था। 26 फरवरी को उसके बेटे अमित कुमार व विशाल ने साहिल को समझाया था कि वह अपनी बाइक को आराम से चलाए। इस बात को लेकर साहिल व उसके पिता सुभाष उनके साथ रंजिश रखने लगे थे। सुभाष ने घर आकर धमकी भी दी थी।

गांव गामड़ी जाटान में कभी नहीं हुआ झगड़ा
निवर्तमान सरपंच कुसुम लता के ससुर जगीर सैनी, होशियार सिंह और राम लाल का कहना है कि पौने 200 घरों के गांव में कभी किसी का झगड़ा नहीं हुआ था। सभी मिलजुल कर रह रहे थे। आपसी कहासुनी को भी आपस में बैठकर सुलझाया जा सकता था, लेकिन हत्या की इस वारदात से गांव का माहौल बिगड़ चुका है।

अमित की फाइल फोटो।

अमित की फाइल फोटो।- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed