{"_id":"5ab406434f1c1b8c778b733c","slug":"11521747523-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल बाद फिर कुरुक्षेत्र अनाज मंडी की चौधर एक प्रधान को मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल बाद फिर कुरुक्षेत्र अनाज मंडी की चौधर एक प्रधान को मिली
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांच साल बाद फिर कुरुक्षेत्र अनाज मंडी की चौधर एक प्रधान को
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पांच साल बाद एक बार फिर कुरुक्षेत्र अनाज मंडी की चौधर एक प्रधान को सौंपी गई है। इसके लिए लाला वीरभान के नाम पर हल्के विरोध के बीच मंडी के आढ़तियों ने सहमति जताई। मंडी में एक एसोसिएशन बनाने को लेकर सुबह 11 बजे 59 नंबर दुकान पर मंडी भर के आढ़तियों की बैठक हुई, जिसमें एक ही यूनियन बनाने को लेकर निर्णय लिया जाना था। इस पर पांचों यूनियन ने सहमति जता चुकी थी। बैठक में पांचों यूनियन के प्रधान, बलविंद्र सिंह, टेक सिंह, सुशील सिंगला, दयाल चंद, रणवीर सिंह के अलावा पूर्व प्रधान अंग्रेज सिंह, दौलत राम, माया राम चंद्रभानपुरा, मुकंदलाल अरोड़ा, सुभाष किरमिच, जगतार काजल शामिल हुए। इस दौरान आढ़ती इंद्र फौजी ने सर्वसम्मति का आह्वान करते हुए प्रधान पद के लिए लाल वीरभान व नेम कुमार जैन के नाम का प्रस्ताव रखा। नेम कुमार जैन मौके पर उपस्थित नहीं थे। वीरभान जैन के नाम पर सभी आढ़तियों ने सहमति जताई। कुछ आढ़तियों ने हल्का विरोध भी किया, लेकिन वे शांत हो गए और प्रधान बनने के बाद वीरभान जैन को सभी ने बधाई दी।