{"_id":"59457aeb4f1c1b25468b47f5","slug":"11497725675-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं की जांच के लिए गांव थाना में लगाया निशुल्क शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं की जांच के लिए गांव थाना में लगाया निशुल्क शिविर
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा। स्वर्ण जयंती पशु आरोग्य अभियान के तहत पशुपालन विभाग द्वारा गांव थाना में पशु आरोग्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें विभाग के उपनिदेशक डॉ. धर्मेंद्र व एसडीओ डॉ. सूरजमल ने भाग लिया। एसडीओ डॉ. सूरजमल ने ग्रामीणों को पशुपालन विभाग की सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि डेयरी फार्म खोलने वाले किसानों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद का प्रावधान है। वहीं शिविर में 105 पशुओं की जांच करके उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई। विभाग के अधिकारियों ने पशुओं में बीमारियों की रोकथाम के लिए पशुपालकों को टिप्स दिए। इस मौके पर डॉ. जगमोहन, डॉ. प्रदीप, डॉ. संदीप, बलवंत सिंह, मुकेश, मंजीत, वीरेंद्र, राजेंद्र, बुध प्रकाश व महिंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
दिलबाग बने सब डिविजन के प्रधान
पिहोवा। बिजली विभाग की एचएसईबी वर्कर यूनियन की सब अर्बन सब डिविजन की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें लाइनमेन दिलबाग सिंह को प्रधान, श्यामलाल को उपप्रधान, सुखविंद्र सिंह सचिव व कर्म सिंह को सहसचिव चुना गया। चुनाव के बाद पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। यूनियन के सचिव बलबीर रंगा ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को पूरे जोर से उठाने के लिए यूनियन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों से झूठे वायदे करके विश्वासघात करने का काम कर रही है और कर्मचारियों का शोषण कर रही है।