फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सरकारी मिट्टी चोरी और सरिया चोरी का मामला 21-11-19

सरकारी मिट्टी चोरी और सरिया चोरी का मामला 21-11-19

Thu, 15 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सरकारी मिट्टी चोरी और सरिया चोरी का मामला 21-11-19
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
शहर में सीवर लाइन के लिए चल रही खुदाई के दौरान सरकारी मिट्टी और सरिया चोरी का भंडाफोड़ हुआ है। इसका खुलासा गांव नरकातारी के दो युवाओं ने अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो रिकार्डिंग करके किया है। घटना का पता चलते ही जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र में सीवर लाइन प्रोजेक्ट पर राज्य सरकार 40 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार 40 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के एक हिस्से का टेंडर तीन करोड़ में नरकातारी रोड पर दिया गया है, जिसके लिए पिछले कई महीनों से सीवर लाइन प्रोजेक्ट के अनुसार 1000 एमएम की सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई की जा रही है। इस खुदाई के दौरान नरकातारी रोड पर एक पुरानी पुलिया को तोड़ा जा चुका है। इस पुलिया का लेंटर तोड़े जाने पर काफी मात्रा में सरिया निकला था। इस सरिये सहित खुदाई की मिट्टी चोरी का खुलासा बुधवार को हुआ है। बताया गया है कि रात के समय खुदाई की गई मिट्टी को मिलीभगत करके ठिकाने लगाया जा रहा था। आज इस गोलमाल का शोर मचने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी गुरमीत सिंह के नेतृत्व में जेई व स्टाफ मौके पर पहुंचा और मौके का निरीक्षण किया। ------------------------------------------
इन लोगों ने की मिट्टी चोरी की पुष्टि
गांव नरकातारी वासी प्रिंस और संजय कुमार के मुताबिक रात के अंधेरे में पिछले कई दिनों से रोजाना 30 से ज्यादा ट्रालियां सरकारी मिट्टी की लोड करके ठिकाने लगाई जा रही है। इतना ही नहीं नरकातारी रोड पर पुरानी पुलिया को तोड़ने के बाद जो सरिया निकला था वह भी बेचा जा चुका है। इनका कहना है कि मिलीभगत करके सरकारी मिट्टी और सरिया चोरी किया जा रहा है, लेकिन अधिकारी आंखें बंद किए बैठे हैं।
विज्ञापन

-------------------------------------------------
सरकारी मिट्टी और सरिया चोरी की बनाई गई है वीडियो
नरकातारी वासी प्रिंस ने बताया कि उन्होंने रात के समय मिट्टी चोरी को कैमरे में कैद किया है। प्रिंस के मुताबिक पिछले कई दिनों से मिट्टी की ट्रालियां भरने की हरकत जारी थी। हालांकि उन्हें पहले यह लगा कि संभव है कि सरकारी मिट्टी को विभाग द्वारा ट्रालियों में लोड कराया जा रहा है, लेकिन उन्हें भनक लगी कि इस मिट्टी को मिलीभगत करके किसी दूसरी जगह पर ठिकाने लगाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने इन गतिविधियों को अपने मोबाइल कैमरे में रिकार्ड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------------
कबाड़ी ने माना कि उसने 9 रुपये किलो खरीदा तीन क्विंटल सरिया
शहर के ड्रेनेज सिस्टम के लिए जिस नाले की खुदाई के दौरान नरकातारी रोड पर खुदाई की जा रही है, वहीं इसी रोड पर एक पुरानी पुलिया को भी तोड़ा जा चुका है। इस पुलिस के कंकरीट से जो सरिया निकला है, उसे 9 रुपये किलो एक कबाड़ी को बेचा गया था। यहां रोचक पहलू ये भी है कि खुद एक कबाड़ी वीडियो में यह पुष्टि करते हुए सुनाई दे रहा है कि उसने 9 रुपये किलो के हिसाब से करीब तीन क्विंटल सरिया खरीदा था। यह सरकारी सरिया उक्त कबाड़ी के पास बगैर सरकारी अनुमति के कैसे बिक्री हो गया, यह गहन जांच का विषय है।

----------------------------------------
एसडीओ ने कहा जांच कराई जा रही है
जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गुरमीत सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिये है, ताकि पहले यह पता लगाया जा सके कि कितनी मात्रा में सरकारी मैटीरियल चोरी हुआ है। वहीं उन्होंने उक्त प्रोजेक्ट के कांट्रेक्टर से भी जवाब तलब किया है कि मिट्टी और सरिया कहां गया? उन्होंने बताया कि उन्हें मिट्टी और सरिया चोरी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने कहा कि अभी तक उन्हें किसी ग्रामीण ने लिखित शिकायत नहीं दी है। वहीं जब एसडीओ से उक्त सरकारी मैटीरियल चोरी की पुलिस को शिकायत करने के बारे में पूछा गया तो पता चला कि अभी पुलिस को जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed