फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   5 महीने से गुम मनमोहन सिंह को ढूंढने बारे तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

5 महीने से गुम मनमोहन सिंह को ढूंढने बारे तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Tue, 29 May 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
5 महीने से गुम मनमोहन सिंह को ढूंढने बारे तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पांच महीने से गुम व्यक्ति को नहीं ढूंढने पर परिवार करेगा भूख हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद । शाहाबाद डेरा सिकलीगर निवासी बचन सिंह 5 माह से लापता अपने लड़के मनमोहन सिंह के गुम होने से परेशान है। सोमवार को वे उपमंडल अधिकारी से उनके निवास पर मिले और मनमोहन सिंह को खोजने की गुहार लगाई। उपमंडल अधिकारी को दिए ज्ञापन में बचन सिंह ने कहा कि 20 दिसंबर 2017 को उसका पुत्र घर से गया था, परंतु वापस नहीं लौटा। ज्ञापन में कहा गया कि उसके बेटे को अशोक कुमार व मनोज कुमार कुछ समय पहले मिले थे और उससे कहा कि वह अपना काम छोड़कर उनके साथ चले। उसकी अच्छी नौकरी लगवा देंगे। उसके बाद मनमोहन घर नहीं आया। उन्होंने दोनों के खिलाफ शाहाबाद चौकी में दोनों दोषियों के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में कहा गया कि उसके परिवार ने पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र, सीएम विंडो सहित कई अधिकारियों को कार्रवाई करने के बारे में शिकायत दी लेकिन पुलिस वाले उसे ही तंग करते थे। दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत में कहा गया कि अगर 15 दिन में प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो परिवार सहित शाहाबाद तहसील में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस अवसर पर जयभगवान चिब्बा, सुकडी कौर, गुलाबो, अधिवक्ता राजबीर, अमरीक सिंह, बचन सिंह, अमर कौर, माम कौर, अनार कौर, अमित कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed