फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता में झांसा गांव की छात्रा ने जिले का नाम किया रोशन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता में झांसा गांव की छात्रा ने जिले का नाम किया रोशन

Wed, 25 Apr 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता में झांसा गांव की छात्रा ने जिले का नाम किया रोशन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता में झांसा की छात्रा को प्रदेश में पहला स्थान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद । गांव झांसा की छात्रा को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा निबंध को लेकर हुई प्रतियोगिता में पूरे भारत में 10वां और हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त कर कस्बे व जिले का नाम रोशन किया है। इस छात्रा को दिल्ली में विज्ञान भवन में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सम्मानित किया है। इसको लेकर खासी संख्या में ग्रामीण उनके निवास पर बधाई देने पहुंचे। ग्राम सरपंच मीनू मल ने बताया कि जनवरी 2017 में पूरे देश के सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों का रिजल्ट दिल्ली में निकाला गया। 23 अप्रैल को राज्य व देश में टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थियों को विज्ञान भवन में बुलाया गया। जहां पर सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नकद राशि व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उनके गांव की छात्रा मनप्रीत कौर ने हरियाणा में प्रथम व देश में 10वां स्थान प्राप्त कर गांव, जिले व राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा इस छात्रा को भव्य तरीके सम्मानित किया जाएगा। वहीं छात्रा के पिता त्रिलोक सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि प्राप्त कर उसकी बेटी ने उसका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed