फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सक्षम हरियाणा योजना के तहत बच्चों को बनाया जाएगा सक्षम: चावंरिया

सक्षम हरियाणा योजना के तहत बच्चों को बनाया जाएगा सक्षम: चावंरिया

Wed, 21 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सक्षम हरियाणा योजना के तहत बच्चों को बनाया जाएगा सक्षम: चावंरिया
सक्षम हरियाणा योजना के तहत बच्चों को बनाया जाएगा सक्षम : चावंरिया
विज्ञापन

पिहोवा। एसडीएम पूजा चावंरिया ने कहा कि सक्षम हरियाणा के तहत तीसरी कक्षा से सातवीं कक्षा तक के बच्चों को सक्षम बनाया जाएगा, ताकि सभी बच्चे भविष्य में गुणात्मक शिक्षा लेकर सफल हो सके। एसडीएम मंगलवार को अपने कार्यालय में शिक्षा विभाग और अन्य अधिकारियों की बैठक में बोल रही थी। उन्होंने निर्देश दिए कि नए शिक्षा सत्र से सभी स्कूलों में जाकर बच्चों के ज्ञान का आकलन करें। वह जिस कक्षा में पढ़ रहे हैं, उन्हें उस शिक्षा के स्तर का ज्ञान है या नहीं। यदि किसी बच्चे में कोई कमी है, तो उसे विशेष कक्षा के माध्यम से सक्षम बनाया जाए। बच्चों के लिए प्रत्येक स्कूल में खेल, कंपयूटर ज्ञान जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सक्षम हरियाणा योजना को सफल के लिए गठित कमेटियां नियमित स्कूलों में जाकर चेकिंग करें। इस मौके पर तहसीलदार चेतना चौधरी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रेम सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी विरेंद्र कुमार, विनोद कौशिक, विरेंद्र वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed