{"_id":"5a78af334f1c1bc83b8b521d","slug":"111517858611-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी लड़ाई जाति या व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि सभी वर्गों को बराबरी के हक के लिए: सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी लड़ाई जाति या व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि सभी वर्गों को बराबरी के हक के लिए: सैनी
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरी लड़ाई जाति या व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि सभी वर्गों को बराबरी के हक के लिए: सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी जाति या व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी वर्गों को उनकी हिस्सेदारी के अनुपात में बराबरी के हक दिलाने के लिए है। इससे कोई जाति या व्यक्ति विशेष राजनैतिक तौर पर कमजोर लोगों के हकों का हनन न कर सके।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा की सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों पर जारी किए गए आंकड़ों से साबित हो गया है कि अब तक जिन लोगों के हाथों में प्रदेश की सत्ता रही है, उन्होंने अपने चेहतों को लाभ पहुंचाने के लिए किस प्रकार सत्ता का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं, सरकारी कर्मचारियों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और लोगों के हितों की सुरक्षा के साथ ही सभी वर्गों को उनकी हिस्सेदारी के अनुपात में 100 प्रतिशत आरक्षण देना सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश की सत्ता में हिस्सेदारी करनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा मंच सभी वर्गों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2019 में प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इस अवसर पर डॉ. धर्मपाल शर्मा बांगड़ों, नायब सिंह तरसेम राय, राजीव गुढ़ी, अनिल वाल्मीकि, कर्मवीर वाल्मीकि रामसरन माजरा, राजेंद्र शर्मा, कर्मसिंह सैनी, सुरेंद्र सैनी, अजय शर्मा ईशरगढ़, बरखा राम बांगड़ो आदि उपस्थित थे।