{"_id":"596d03374f1c1b763f8b4728","slug":"111500316471-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव समाज सभा का चुनाव सितंबर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव समाज सभा का चुनाव सितंबर में
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यादव समाज सभा का चुनाव सितंबर में
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
यादव समाज सभा कुरुक्षेत्र का त्रैवार्षिक चुनाव सितंबर में किया जाएगा। सभा के वार्षिक कार्यक्रम में ही चुनाव संपन्न होगा तथा इसी कार्यक्रम में सभा की जनरल बॉडी की बैठक भी होगी। यह निर्णय गत दिवस यादव समाज सभा की कार्यकारिणी की मासिक बैठक में लिया गया है। सभा के प्रधान डॉ. अतुल यादव ने बताया कि बिरादरी के ही कुरुक्षेत्र निवासी जेपी यादव को सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभा के संविधान के अनुसार केवल प्रधान का ही चुनाव होता है तथा प्रधान को ही अपनी समस्त कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी मनोनीत करने का अधिकार दिया जाता है। चुनाव अधिकारी जेपी यादव ने 20 जुलाई तक यादव समाज सभा के संविधान के अनुसार किसी भी व्यक्ति को उन्हें आवेदन देने का समय निश्चित किया है तथा 23 जुलाई को यादव धर्मशाला कुरुक्षेत्र में बुलाई गई बैठक में उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। सभा के प्रधान डॉ. अतुल यादव ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त धर्मशाला में कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी द्वारा सांसद निधि कोष से दिए गए 10 लाख रुपये की राशि से थानेसर नगर परिषद द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्य की भी रिपोर्ट प्रस्तुत की।