फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अधिकारियों ने डाला मथाना गोशाला में डेरा

अधिकारियों ने डाला मथाना गोशाला में डेरा

Sun, 09 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों ने डाला मथाना गोशाला में डेरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
मथाना गोशाला में गायों के मरने का मामला उजागर होने के बाद प्रशासन ने दो दिनों से गोशाला में डेरा डाल लिया है। जहां शनिवार को भी दिन भर अतिरिक्त उपायुक्त, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी जमे रहे वहीं रविवार को भी दिन भर अधिकारी गोशाला के सुधार पर मौके पर ही जाकर चर्चा करते रहे।

अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह की अगुवाई में अधिकारियों व गोशाला संचालकों एवं गो भक्तों की हुई बैठक में योजना भी तैयार की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि गोशाला के कुल सात एकड़ एरिया में से करीब डेढ़ एकड़ क्षेत्र में फर्श डाला जाएगा तो वही शेड भी डलवाए जाएंगे। गोशाला की क्षमता के अनुसार सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसी बीच दोपहर बाद गोशाला में चार ओर गायों की मौत की चर्चा फैली रही। हालांकि एडीसी धर्मवीर सिंह ने इससे साफ इनकार कर दिया और कहा कि अफवाहें फैलाई जा रही है, जिसकी जांच करवाई जाएगी। बता दें कि गोशाला में गायों के मरने की संख्या दर्जनों होने के दावे किए जाते रहे और लाडवा विधायक डॉ पवन सैनी व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे तो वहीं कुछ मृत गायों को उठवाया भी गया था। प्रशासन ने कुछ ही गायों की मौत की बात स्वीकार की है और उसमें भी गायों के पॉलिथीन आदि खाने से ही मौत होना बताया गया और यही रिपोर्ट पोस्टमार्टम के बाद भी बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed