{"_id":"5944293e4f1c1b4f568b49e3","slug":"111497639230-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग दिवस को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शाहबाद । एसडीएम सतबीर सिंह कुंडू के मार्गदर्शन में बीडीपीओ शाहबाद संदीप भारद्वाज ने उपमंडल स्तर पर 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर उपमंडल के अधिकारियों एवं पंतजिल योग समिति के पदाधिकारियों की एसडीएम कार्यालय शाहबाद में एक बैठक ली। उन्होंने कहा कि 19 जून को प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक योग की फाईनल रिहर्सल होगी व 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रात: 7 से 8 बजे तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर करीब 500 लोग योगा करेंगे। सभी को सफेद ड्रैस वितरित की गई हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे दोनों दिन अपने परिवार सहित कार्यक्रम में भाग लें। इस मौके पर एसएमओ डा. रविन्द्र शर्मा, आयुष के डाक्टर अश्विनी गुप्ता, पंतजलि योग समिति के जिला योग प्रभारी संजीव कुमार, सीडीपीओ सुखवंत कौर, हाकी कोच गुरबाज सिंह, सैनेटरी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, अधीक्षक दिवाकर कौशिक, सुशील कुमार, दर्शन सिंह, बलबीर सिंह आदि मौजूद थे।