फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   11 thousand rupees and liquor robbed from liquor contracts on the strength of country-made bags

देसी कट्टे के बल पर शराब के ठेके से लूटे 11 हजार रुपये व शराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
11 thousand rupees and liquor robbed from liquor contracts on the strength of country-made bags
गांव हथीरा स्थित शराब के ठेके से सफारी गाड़ी में आए पांच युवक देसी कट्टे के बल पर ठेके से शराब और कैश लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की तथा ठेके में तोड़फोड़ भी की। शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए उनके तीन अन्य साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित लूटपाट करने का केस दर्ज किया है। थाना केयूके पुलिस में दर्ज शिकायत में संदीप गांव निगदू (करनाल) ने बताया कि वह गांव हथीरा स्थित ठेका शराब देसी पर बतौर सेल्समैन काम करता है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह ठेका बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक काले रंग की सफारी गाड़ी ठेके के सामने आकर रुकी, जिसमें से विशाल वासी निगदू, रजत और अन्य तीन युवक उतरे और जबरन ठेके में घुस आए। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी तथा ठेके पर भी तोड़फोड़ की। विशाल ने उसकी कनपटी पर देसी कट्टा तान लिया तथा दिनभर का जमा कैश करीब 11 हजार रुपये छीन लिए तथा एक शराब की पेटी उठाकर गाड़ी सहित मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

उनके जाने के बाद उसने मामले की सूचना ठेकेदार को दी तथा ठेकेदार के कहने पर डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी विशाल व रजत को नामजद करते हुए उनके अन्य तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed