{"_id":"6542b36385ca8e8d8e07ba93","slug":"11-kv-sub-division-will-be-shifted-from-nigdu-of-karnal-to-kirmich-of-kurukshetra-proposal-ready-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-7940-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: करनाल के निगदू से कुरुक्षेत्र के किरमिच शिफ्ट होगा 11 केवी सब डिवीजन, प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: करनाल के निगदू से कुरुक्षेत्र के किरमिच शिफ्ट होगा 11 केवी सब डिवीजन, प्रस्ताव तैयार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव किरमिच के लोगों से बातचीत करते विधायक सुभाष सुधा।
कुरुक्षेत्र। करनाल जिला के निगदू स्थित 33 केवी बिजली सब डिवीजन को कुरुक्षेत्र के गांव किरमिच में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिस पर मुख्यमंत्री की मुहर लगते ही कार्य किया जाएगा। इससे थानेसर क्षेत्र के लाखों लोगों को फायदा होगा।
विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि काफी समय से ग्रामीणों और शहर के लोगों को बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान करना पड़ रहा था। इन लोगों की समस्या को देखते हुए और लोगों और ग्रामीणों को मुख्य द्वार पर ही तमाम सुविधाएं देने के उद्देश्य से एक प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के अनुसार अमीन बिजली सब डिवीजन जो कि करनाल के निगदू में स्थित है, को कुरुक्षेत्र के किरमिच में शिफ्ट किया जाएगा। इस प्रस्ताव के अनुसार गांव किरमच, सुनहेड़ी खालसा, दयालपुर, हथीरा, समसीपुर, इशाकपुर, मिर्जापुर व शहर के वार्ड नंबर 24, 25 व 26 के लोगों को फायदा होगा। इन गांव व वार्डों के लोगों को अपनी बिजली से संबंधित बड़ी समस्या का समाधान करने के लिए करनाल के कस्बा निगदू में जाना पड़ता था। इसके अलावा इन गांव की छोटी समस्या को दूर करने के लिए कुरुक्षेत्र के सब डिवीजन नंबर एक के एक जेई की ही ड्यूटी लगाई हुई थी।
उन्होंने कहा कि अब शीघ्र ही 33 केवी सब स्टेशन को किरमिच में शिफ्ट कर दिया जाएगा और बिजली विभाग के कुछ अधिकारी एनआईटी में पहले से स्थापित बिजली विभाग के कार्यालय में बैठेंगे। इस कार्यालय में बैठे अधिकारी भविष्य में गांव व शहर के लोगों की समस्या का तुरंत निवारण करेंगे और लोगों को अपनी समस्या लेकर बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी बातचीत की जा चुकी है और सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव पर मुहर लगा देगी।