{"_id":"65e0f086e84e45b28205ed0a","slug":"1099-students-took-the-mission-buniyaad-level-2-examination-at-four-centers-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-114407-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चार केंद्रों पर 1099 विद्यार्थियों ने दी मिशन बुनियाद लेवल दो की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चार केंद्रों पर 1099 विद्यार्थियों ने दी मिशन बुनियाद लेवल दो की परीक्षा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग एवं विकल्प संस्थान के सहयोग से मिशन बुनियाद लेवल दो की परीक्षा वीरवार को हुई, जिसमें जिला के 1099 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। जिला नोडल अधिकारी एवं विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि बुनियाद लेवल दो की परीक्षा में 1099 विद्यार्थी उपस्थित रहे एवं 86 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का समय 12 बजकर 30 मिनट से दो बजकर 30 मिनट तक निर्धारित किया गया था। विद्यार्थी परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। जिलेभर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिसमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिपली शामिल हैं। चारों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुई और किसी भी केंद्र पर विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
परीक्षा में गणित विषय के कुल 50 प्रश्न पूछे गए एवं प्रत्येक प्रश्न के चार अंक निर्धारित किए गए थे। परीक्षा में नकारात्मक मूल्यांकन भी था अर्थात एक प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक अंक कटेगा। जिला गणित विशेषज्ञ विजय भारद्वाज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद मारकंडा के प्राचार्य डॉ. अशोक शर्मा, राजेश सैनी ने शाहाबाद परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया तथा पर्यवेक्षकों को जरूरी दिशानिर्देश दिए।
बुनियाद लेवल दो की परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को तीसरे चरण में मूल्यांकित किया जाएगा तत्पश्चात चयनित विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे तथा बुनियाद केंद्रों पर विद्यार्थियों की कक्षाएं प्रारंभ होगी। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को स्टेशनरी, वर्दी, परिवहन भत्ता व अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस योजना से राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परंतु बौद्धिक रूप से श्रेष्ठ विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से ही आईआईटी, नीट, एनडीए तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क करवाई जाती है ताकि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिले। प्राचार्य डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में पांच बुनियाद केंद्र राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र, इस्माईलाबाद, शाहाबाद, लाडवा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा स्थापित किए गए थे।