फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बहुउद्देश्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुंडन करवा सरकार के खिलाफ जताया रोष

बहुउद्देश्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुंडन करवा सरकार के खिलाफ जताया रोष

Thu, 06 Sep 2018 01:11 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बहुउद्देश्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुंडन करवा सरकार के खिलाफ जताया रोष
फोटो नंबर-10 व 11
विज्ञापन

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुंडन करवा सरकार के खिलाफ जताया रोष
-पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को उठाने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार की दमनकारी एवं तानाशाही नीतियों के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुंडन करवा रोष प्रकट किया। स्वास्थ्य कर्मचारी की पिछले दस दिनों से मांगों की अधिसूचना लागू न करने के विरोध में हड़ताल जारी रही। हेल्थ इंस्पेक्टर कर्ण सिंह ने सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट कर अपना मुंडन कराया। वहीं सरकार द्वारा जारी किए गये एस्मा के आदेशों को दरकिनार करते हुए कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल में धरना दिया। हालांकि पुलिस की ओर से कर्मचारियों को उठाने का प्रयास तो किया, मगर असफल रहा। कर्मचारी शांतिपूर्ण धरना देने की अनुमति लेने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। धरने का नेतृत्व बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की जिला प्रधान सुभाषवती और राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रवीन ने किया। इस अवसर पर जिला प्रधान सुभाषवती ने कहा कि सरकार एवं विभाग के आधिकारी एस्मा जैसे काले कानून के नोटिस जारी कर और पुलिस प्रशासन को धरना स्थल पर भेजकर कर्मचारियों को दबाने का प्रयास कर रहे है, लेकिन कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर 27 अगस्त से जिला स्तर पर धरना दे रही है, लेकिन सरकार ने उनकी नही सुनी। उन्होंने कहा कि जब तक एसोसिएशन की मांगों संबंधित अधिसूचना लागू नहीं हो जाती, तब तक कर्मचारियों की अनिश्चिकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान अमरजीत, कोषाध्यक्ष कुलदीप, मनोज कुमार, रविंदर, विजय बाला, नीलम, सुरजीत कौर, राजवंती, कुुसुम, बिमलेश, रानी, रेखा, सुमित्रा, ओमी देवी, ज्योति, दिनेश, जगदीप, संजय शर्मा, सुशील शर्मा, सतीश सैनी, सुनीता मलहोत्रा, विक्रम लाठर, कर्ण सिंह, डॉ सुदेश, संजय शर्मा, धमेंद्र, सुमन बाला, निर्माला देेवी, सविता, राजरानी, कमला, मेघा, सुमन, अन्नू व राजवंती सहित अन्य मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed