फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने किया हरियाणा में सता के लिये जंग का ऐलान

पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने किया हरियाणा में सता के लिये जंग का ऐलान

Mon, 20 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने किया हरियाणा में सता के लिये जंग का ऐलान
हरियाणा में शिअद की सरकार बनवा दो तो किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली : सुखबीर बादल
विज्ञापन

पिपली के अनाज मंडी में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ने जनचेतना रैली को किया संबोधित
हरियाणा के सिखों को एक झंडे के नीचे आने का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हरियाणा में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनवा दो तो पंजाब की तरह यहां भी किसानों को मुफ्त ट्यूबवेल, बिजली मिलेगी और दलितों को 400 यूनिट बिजली। उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी पार्टी के शासनकाल में जो विकास कार्य पंजाब में किए गए, वैसे ही हरियाणा में भी होंगे। बादल रविवार को पिपली अनाज मंडी में जनचेतना रैली को संबोधित कर रहे थे। हालांकि रैली के दौरान शिरोमणि अकाली दल (मान गुट) द्वारा बादल के भाषण के दौरान काले झंडे दिखाने से कुछ क्षण के लिए अफरा-तफरी मची, मगर इस रैली के दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे सिखों को देख बादल गदगद होकर बोले यह जो हुआ है,वह विरोधियों की घबराहट का नतीजा है। रैली में उन्होंने सिखों को एक झंडे के नीचे आने के साथ अपनी ताकत दिखाने की अपील की। उन्होंने सिखों को कहा कि हमें भूलना नहीं चाहिए कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल और बंसीलाल ने अपने शासनकाल में सिखों का क्या हश्र किया था, जबकि पंजाब में 25 साल मुख्यमंत्री पद पर रहे उनके पिता प्रकाश सिंह का एक ही उसूल रहा कि सरबत द भला। उनके शासनकाल में सभी धर्मों के लोगों को मुफ्त धार्मिक यात्राओं की सुविधाएं दी। उन्होंने कहा कि सिख कौम की सबसे बड़ी अगर कोई दुश्मन है तो वह है कांग्रेस पार्टी, हम नहीं भूल सकते जो गांधी परिवार ने जो हमले सिखों पर करवाए। बादल ने हरियाणा के सिखों में जोश भरते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल हिंदुस्तान के इतिहास में कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है और दुनियाभर के सिख शिअद और अकाल तख्त के झंडे के नीचे एकजुट है। उन्होंने कहा कि आजादी की जंग में सबसे बड़ा योगदान पंजाबियों का रहा। अंग्रेजों ने काला पानी की जेल में जिन भारतीयों को रखा,उनमें 99 प्रतिशत सिख थे,देश के शहीदों में 85 प्रतिशत सिख थे। इसी की बदौलत देश से अंग्रेजों को भागना पड़ा। गांधी परिवार ने इमरजेंसीए लगाई तो उस संघर्ष में एक लाख लोगों की गिरफ्तारियां हुई थी, जिसमें से 65 हजार शिरोमणि अकाली दल के वर्कर थे। सिख वो कौम है, जिन्हें गुरु साहेबान ने सिखाया है कि जुल्म करना भी पाप और जुल्म सहना भी पाप है। उन्होंने कहा कि जो कौम एक झंडे के नीचे है, उस कौम को कोई डरा नहीं सकता। बादल ने कहा कि आज की रैली तो सिर्फ शुरुआत है, अब हरियाणा में शिरोमणि अकाली दल का झंडा गड़ चुका है। उन्होंने कहा कि रैली से जंग का एलान हो चुका है और यह जंग तब तक जारी रहेगी,जब तक हरियाणा में शिअद की सरकार नहीं बनेगी।

इन नेताओं ने किया संबोधित
जनसभा को सांसद प्रेम सिंह चंदू माजरा, पूर्व मंत्री एनके शर्मा, बलविंद्र सिंह भूंदड, बीबी जागीर कौर, रघुजीत सिंह विर्क, शरणजीत सिंह सौंथा, अकाली दल के प्रदेश कंवलजीत सिंह अजराना तथा महिला अकाली दल हरियाणा की प्रधान एवं पूर्व एसजीपीसी मेंबर बीबी रविंद्र कौर, तजेंद्रपाल सिंह ढिल्लो, सुरजीत सिंह रखड़ा, अवतार सिंह, अमरजीत सिंह मांगी, सुखबीर सिंह मांड़ी और बलदेव सिंह कैमपुरा के अलावा अकाली नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन


शिरामणी अकाली दल (अमृतसर) ने दिखाए बादल को काले झंडे
जनचेतना रैली में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के भाषण के दौरान शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रदेशाध्यक्ष हरजीत सिंह ईच्छनपुरा के नेतृत्व में 60 से अधिक सिखों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। हालांकि इसके बाद बादल समर्थक इन पर टूट पड़े और इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी बादल समर्थकों ने इन्हें गाड़ी से खींचने का प्रयास किया, लेकिन वहां काफी संख्या में पुलिस बल होने के कारण बामुश्किल इन्हें यहां से निकाल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed