फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ज्ञानानंद को बेशकीमती भूमि कौड़ियों में देने पर नहीं दिया जवाब : खुब्बड़

ज्ञानानंद को बेशकीमती भूमि कौड़ियों में देने पर नहीं दिया जवाब : खुब्बड़

Thu, 01 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानानंद को बेशकीमती भूमि कौड़ियों में देने पर नहीं दिया जवाब : खुब्बड़
ज्ञानानंद को बेशकीमती भूमि कौड़ियों में देने पर नहीं दिया जवाब : खुब्बड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
स्वामी ज्ञानानंद को 100 करोड़ से अधिक की नौ एकड़ बेशकीमती भूमि महज 45 लाख रुपये में देने और अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के प्रबंधों में घोटाले के आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी पांच फरवरी को कुुरुवन पार्क प्रदर्शन करेगी। इस दौरान हरियाणा सरकार, जिला प्रशासन, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और स्थानीय विधायक से इन दो मामलों सहित कुल पांच सवालों के जवाब मांगे जाएंगे। बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विशाल खुब्बड़ और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के संगठन मंत्री सुखबीर चहल ने यह जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को दी।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान आम आदमी पार्टी ने केडीबी कार्यालय पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया था। 27 नवंबर 2017 को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड से पांच सवाल पूछे थे। इस पर उपायुक्त कुरुक्षेत्र सुमेधा कटारिया ने जवाब देने के लिए 10 दिन का समय मांगा था। लेकिन, जवाब नहीं मिला। इसको लेकर आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने आठ दिसंबर 2017 को लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र के सामने एकत्रित होकर सवालों के जवाब पूछने के लिए धरना दिया था। दो घंटे तक उपायुक्त सुमेधा कटारिया जवाब देने के लिए सामने नहीं आईं। दो घंटे बाद थानेसर के विधायक सुभाष सुधा धरनास्थल पहुंचे थे। लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शनकारियों के साथ हुई बातचीत में विधायक ने आश्वासन दिया था कि सभी सवालों के जवाब एक सप्ताह तक मिलेंगे। चहल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सवालों के जवाब के लिए 33 दिन तक इंतजार किया। उसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 12 जनवरी 2018 को थानेसर के विधायक के आवास पर दो दिन तक धरना दिया। इस धरने के दूसरे दिन विधायक सुभाष सुधा ने लिखित में कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से आरटीआई लगाई जाएगी तो सभी सवालों के जवाब सात दिन में दिए जाएंगे। आप नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार को दबाने के लिए मौजूदा सरकार और प्रशासनिक अधिकारी सांठगांठ करते हुए अपना दायित्व निभाने से पीछे हट रहे हैं। अब तक 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन उनके सवालों का जवाब ना तो डीसी ने दिया और ना ही विधायक ने। सूचना के अधिकार के तहत भी उनके सवालों का जवाब नहीं दिया गया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विशाल खुब्बड ने कहा कि थानेसर के 68,080 लोगों ने सुभाष सुधा को वोट देकर विधायक बनाया था। आशा थी कि विधायक जनता के काम करेगा और जनता के सवालों के जवाब देगा। अब जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही होगी। इस अवसर पर सुमित हिन्दुस्तानी, कृष्ण मराठा, ओम जी, हरबंस लाल, दीवान सिंह राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रवक्ता बोले, विधायक तो नहीं घोटालों में शामिल
प्रवक्ता ने कहा कि अब सवालों का जवाब जानने के लिए वे विधायक के पास नहीं जाएंगे, बल्कि विधायक को जनता के सवालों का जवाब देने के लिए पांच फ़रवरी को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच छठी पातशाही गुरुद्वारे के सामने वाले पार्क में विधायक को खुद आना होगा। प्रदेश प्रवक्ता ने विधायक पर सवाल उठाया कि कहीं अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हुए घोटालों में सुभाष सुधा भी तो लिप्त तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप को चाहिए इन पांच सवालों का जवाब
खुब्बड ने कहा की हरियाणा की जनता की ओर से आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड से पांच सवाल पूछ थे। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जा रहा है या ज्ञानानंद महाराज महोत्सव, हरियाणा सरकार, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और ज्ञानानंद महाराज के बीच में क्या संबंध है, जो इतनी मेहरबानी महाराज पर की जा रही हैं, जब अन्य प्रकाशकों की गीता सौ से दो सौ रुपये में मिल जाती हैं तो ज्ञानानंद महाराज की गीता 600 रुपये में क्यों खरीदी गई, ज्ञानानंद महाराज को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने करोड़ों की नौ एकड़ जमीन कौड़ियो के भाव में क्यों दी, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने राज्यपाल हरियाणा की अध्यक्षता में 31 अगस्त 2006 को मीटिंग में प्रस्ताव पारित करके मेला क्षेत्र की भूमि को भविष्य में अलॉट न करने का फैसला लिया गया था तो किस आधार पर नौ एकड़ जमीन अलाट की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed